फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Up to Rs 200,000 discount on flats of LDA

Lucknow News: एलडीए के फ्लैट पर दो लाख रुपये तक की छूट

Sun, 21 Sep 2025 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Up to Rs 200,000 discount on flats of LDA
लखनऊ विकास प्रा​धिकरण।
लखनऊ। त्योहारी सीजन पर एलडीए अपने फ्लैटों पर दो लाख रुपये तक की छूट दे रहा है। ऑफर 22 सितंबर से 22 अक्टूबर तक के लिए है। यह पहले से दी जा रही छूट के साथ प्रभावी होगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि विभिन्न योजनाओं में खाली फ्लैटों को पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत बेचा जा रहा है। 45 से 90 दिनों के अंदर फ्लैट की पूरी रकम जमा करने पर खरीदारों को छह प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। नवरात्र, दशहरा व दीपावली पर 20 से 50 लाख रुपये तक की कीमत के फ्लैटों का आवंटन कराने पर एक लाख रुपये, 50 से 75 लाख रुपये तक के फ्लैटों पर 1.50 लाख रुपये, 75 लाख रुपये से अधिक कीमत के फ्लैटों पर दो लाख रुपये की छूट मिलेगी। एलडीए के फ्लैट गोमतीनगर, जानकीपुरम, प्रियदर्शिनी योजना(सीतापुर रोड), अलीगंज, कानपुर रोड, देवपुर पारा व शारदानगर योजना में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed