{"_id":"a8224aaf069ce01b70c3a4e6ef5971e5","slug":"up-to-get-274-model-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी को मिला 274 मॉडल स्कूलों का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी को मिला 274 मॉडल स्कूलों का तोहफा
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 12 Dec 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने कहा है कि प्रदेश में 274 मॉडल स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन
पहले चरण के 148 स्कूलों का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है। इनमें केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर शिक्षा दी जाएगी।
गौरतलब है कि राज्य सरकार प्राथमिक शिक्षा पर खासा फोकस कर रही है, जिसके लिए शिक्षकों की भर्ती भी बड़े पैमाने पर की जा रही है।
यहां तक कि अखिलेश यादव ने खुद अपने बयानों में प्राथमिक शिक्षा पर जोर देने और लापरवाही करने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सभी मॉडल स्कूलों का काम पूरा कर लिया जाएगा।