'आई ए एस वीक' पर अखिलेश की मुहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का वार्षिक आयोजन ‘आईएएस वीक’ इस बार भी 13 से 15 फरवरी के बीच होगा।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसमें शामिल होने के लिए समय दे दिया है। एसोसिएशन ने कार्यक्रमों को तय करने का काम शुरू कर दिया है।
बसपा के पिछले शासनकाल में एक बार भी अपना वार्षिक आयोजन न कर सकी एसोसिएशन ने समाजवादी सरकार में लगातार तीसरे ‘आईएएस वीक’ का कार्यक्रम तय करने में सफलता हासिल की है।
शनिवार को एसोसिएशन व राजस्व परिषद के अध्यक्ष जावेद उस्मानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला।
एसोसिएशन के सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि मुख्यमंत्री से समय मिल गया है। ‘आईएएस वीक’ में मुख्यमंत्री परंपरागत तरीके से जहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करेंगे वहीं आईएएस अफसरों के बच्चों व परिवारों से जुड़ी गतिविधियां भी हो सकती हैं।
‘आईएएस वीक’ में सीएम इलेवन व आईएएस इलेवन के बीच क्रिकेट मैच भी होता रहा है।
यह कार्यक्रम भी फाइनल करने की कोशिश हो रही है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होंगे।