{"_id":"6877e49112577cbcf408703a","slug":"up-tlm-amount-increased-by-rs-5-per-student-in-primary-schools-now-every-child-will-get-rs-25-digital-regi-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्राथमिक विद्यालयों में पांच रुपये प्रति छात्र बढ़ी टीएलएम राशि, अब हर बच्चे को मिलेंगे 25 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्राथमिक विद्यालयों में पांच रुपये प्रति छात्र बढ़ी टीएलएम राशि, अब हर बच्चे को मिलेंगे 25 रुपये
Wed, 16 Jul 2025 11:12 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:12 PM IST
सार
Primary schools in UP: यूपी के प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को मिलने वाली टीएलएम राशि बढ़ा दी गई है। अब हर बच्चे को 25 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
यूपी के प्राइमरी स्कूल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को विभिन्न प्रोजेक्ट वर्क, कैलेंडर आदि जानकारीपरक चीजों के लिए विद्यालयों को दी जाने वाली टीचर लर्निंग मैटेरियल (टीएलएम) की राशि पांच रुपये प्रति छात्र बढ़ा दी गई है। पूर्व में इसके लिए प्रति छात्र विद्यालयों को 20 रुपये दिया जाता था, इसे अब 25 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसी क्रम में समग्र शिक्षा के तहत बृहस्पतिवार को 26 करोड़ 20 लाख की लिमिट जारी की गई। राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा की ओर से जारी निर्देश में बताया गया कि कक्षा एक से 5 के बच्चों के लिए टीएलएम राशि जारी की गई है। इसके तहत बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण सामग्री खरीदी जाए। इस पैसे से सामान्य प्रयोग में आने वाली स्टेशनरी, कूड़ेदान, झाड़ू, सजावट आदि के सामान नहीं खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि कक्षा एक व दो में साप्ताहिक आंकलन के लिए फोटोकॉपी या चार्ट पेपर तैयार करने में टीएलएम राशि का प्रयोग किया जा सकता है। सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान एसआरजी-एआरपी, डायट मेंटर स्वनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री को बेहतर प्रयोग, आदर्श कक्षा-शिक्षण का संचालन, शिक्षकों को कम लागत और स्थानीय परिवेश में उपलब्ध सामग्र के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
पंजिकाओं के डिजिटल प्रयोग पर पांच दिन में करें काम
प्रदेश में कम नामांकन वाले 10872 परिषदीय विद्यालयों के विलय (पेयरिंग) के बाद विभाग ने अब डिजिटल रजिस्टर को लेकर निर्देश जारी किए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में प्रयोग में लाने वाली पंजिकाओं के डिजिटाईजेशन व स्टूडेंट प्रोग्रेशन को लेकर कवायद समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए से पांच दिन में इससे जुड़ी कार्यवाही प्राथमिकता पर कराने का निर्देश दिया है।