{"_id":"6911b102f7107cfc15047b67","slug":"up-three-vehicles-collided-on-the-highway-former-sp-mla-santosh-pandey-narrowly-escaped-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईवे पर आपस में टकराईं तीन गाड़ियां, बाल-बाल बचे सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईवे पर आपस में टकराईं तीन गाड़ियां, बाल-बाल बचे सपा के पूर्व विधायक संतोष पांडेय
Mon, 10 Nov 2025 03:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Nov 2025 03:01 PM IST
सार
सुल्तानपुर में हाईवे पर एक युवक को बचाने में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। दुर्घटना में सपा विधायक संतोष पांडेय बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुआ सपा विधायक का वाहन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे पर कामतागंज बाजार के पास रविवार देर रात एक पैदल सड़क पार कर रहे युवक को बचाने के प्रयास में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
सड़क पार कर रहा कोइरीपुर निवासी राम तीरथ व अन्य गाड़ियों में मौजूद लोग भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस दुर्घटना में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में संतोष पांडेय मौजूद थे, हालांकि उन्हें चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 25 नवंबर को तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे पीएम मोदी, राम जन्मभूमि परिसर के सातों मंदिरों के शिखर पर फहराएंगे ध्वज
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - डेढ़ लाख आवारा कुत्तों के लिए बनाने होंगे 30 आश्रय स्थल, रखरखाव पर भारी खर्च होगा
दुर्घटना के बाद पूर्व विधायक संतोष पांडेय को लोगों ने दूसरे वाहन पर बैठाकर लखनऊ रवाना किया। घटना में किसी के हताहत न होने से इसकी सूचना स्थानीय थाने पर भी नहीं दी गयी है जिससे पुलिस को जानकारी नहीं हो सकी है। देहात कोतवाल अखंडदेव ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं हो पाई है न ही कोई सूचना मिली है।