फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   drunk driver ran his vehicle over people sitting by roadside In Lucknow one died while mother son were injured

लखनऊ: नशे में धुत चालक ने सड़क किनारे बैठे लोगों पर चढ़ाया डाला, एक की मौत; मां-बेटे घायल

Tue, 29 Sep 2026 11:58 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 11:58 AM IST
सार

राजधानी में नशे में धुत चालक ने सड़क किनारे बैठे लोगों पर डाला चढ़ा दिया। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि, मां-बेटे घायल हो गए। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए तीन थानों की फोर्स तैनात की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
drunk driver ran his vehicle over people sitting by roadside In Lucknow one died while mother son were injured
गांव में मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार देर रात करीब 9.00 बजे नशे में धुत डाला चालक ने सड़क किनारे बैठे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। जबकि, मां-बेटे घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


घटना मलिहाबाद क्षेत्र कसमंडी कलां के कुम्हारन टोला गांव की है। गांव निवासी श्याम लाल (55) की मौत हुई है। जबकि, महिला रोमन और उसकी पांच वर्षीय बेटी मिष्ठी घायल हैं। बताया गया कि सोमवार रात गांव निवासी कुछ लोग सड़क किनारे बैठे थे। इसी दौरान उसी गांव का रहने वाला डाला चालक फरजान तेज रफ्तार से डाला लेकर वहां पहुंचा। उसने सड़क किनारे बैठे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। 

विज्ञापन

घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और पुलिस की मदद से घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। श्याम लाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की सूचना के बाद गांव में तनाव

श्यामलाल की मौत की खबर गांव पहुंचते ही तनाव की स्थिति बन गई। घटना को देखते हुए एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी। मलिहाबाद के साथ ही रहीमाबाद और माल थाने की पुलिस फोर्स भी मौके पर तैनात की गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे के बाद चालक फरजान की भूमिका और उसके नशे में होने की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed