फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: PM Modi will spend three hours in Ayodhya on November 25.

UP:25 नवंबर को तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे पीएम मोदी, जन्मभूमि परिसर के सातों मंदिरों के शिखर पर फहराएंगे ध्वज

Mon, 10 Nov 2025 12:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Nov 2025 12:15 PM IST
सार

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे।

विज्ञापन
UP: PM Modi will spend three hours in Ayodhya on November 25.
25 नवंबर को आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 25 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे, जहां वे मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे और प्रथम तल पर स्थापित श्रीराम दरबार की प्रतिमाओं के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन


मिश्र ने बताया कि इस कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब मंदिर परिसर में सुंदरीकरण, प्लांटेशन और आर्किटेक्चरल कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि पूरा क्षेत्र आध्यात्मिकता और भव्यता का संगम बने। मिश्र ने जानकारी दी कि संग्रहालय के निर्माण और तकनीकी विकास का जिम्मा आईआईटी, चेन्नई की सहयोगी संस्था ‘परिवर्तन’ को दिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डेढ़ लाख आवारा कुत्तों के लिए बनाने होंगे 30 आश्रय स्थल, रखरखाव पर भारी खर्च होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गंभीर बीमारी से पीड़ित था बच्चा, घरवाले गणेश मानकर करने लगे पूजा... नाक से बाहर निकल आए थे मस्तिष्क के ऊतक


लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत वाले इस एग्रीमेंट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके लिए रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञों की सहायता ली जा रही है ताकि किसी भी तकनीकी बाधा से बचा जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मभूमि परिसर के सातों मंदिरों के शिखर पर ध्वज फहराएंगे।

ध्वज नायलॉन पैराशूट कपड़े से तैयार किए गए हैं, जिन पर केसरिया रंग की पृष्ठभूमि में ‘ॐ’ का प्रतीक अंकित रहेगा। यह कार्यक्रम लगभग तीन घंटे का होगा, जिसका शुभ मुहूर्त दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच निर्धारित है। श्रद्धालुओं का आगमन केवल आमंत्रण के आधार पर होगा, जबकि आम जनता के लिए दर्शन अगले दिन से शुरू होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed