फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Three days of rain expected before monsoon leaves the state, pressure in the Bay of Bengal will bring rain

यूपी: मानसून जाने से पहले प्रदेश में तीन दिन बारिश का अनुमान, बंगाल की खाड़ी में बना दबाव कराएगा बरसात

Sun, 28 Sep 2025 06:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 28 Sep 2025 06:24 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी से मानसून विदा ले रहा है। पश्चिम यूपी के कई जिलों से मानसून जा चुका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अनुमान जारी किए हैं। 

विज्ञापन
UP: Three days of rain expected before monsoon leaves the state, pressure in the Bay of Bengal will bring rain
यूपी में मानसून - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी से मानसून विदा ले रहा है। प्रदेश में अक्तूबर की शुरुआत पूर्वांचल व मध्यांचल में बरसात के साथ होने वाली है। इसके पहले सोमवार से बुधवार के बीच लोगों को सितंबर की चुभने वाली धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


 माैसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी से मानसून की विदाई के बाद प्रदेश के दक्षिणी हिस्से को छोड़कर बाकी हिस्सों में फिलहाल बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं हैं। इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक और नया लो प्रेशर क्षेत्र बनने से एक अक्तूबर से प्रदेश के पूर्वांचल और मध्यांचल में फिर से छिटपुट बूंदाबांदी का दाैर शुरू होगा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस नए तात्कालिक माैसमी बदलाव से बुधवार से अगले तीन दिन प्रदेश के पूर्वांचल और मध्यांचल में बूंदाबांदी के संकेत हैं। पश्चिम में इसका असर कम दिखेगा। फिलहाल यूपी के दक्षिणी हिस्से में रुक रुक कर छिटपुट बूंदाबांदी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed