फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Three-day UPTET to begin on July 2; candidates coming from other states to get accommodation

यूपी: तीन दिन चलने वाली UPTET दो जुलाई से, दूसरे राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी रहने की सुविधा

Tue, 30 Jun 2026 08:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 30 Jun 2026 08:09 PM IST
सार

UP TET Exam: दो जुलाई से यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। सेवारत शिक्षकों के लिए एक विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)  का आयोजन भी सरकार करेगी। 

विज्ञापन
UP: Three-day UPTET to begin on July 2; candidates coming from other states to get accommodation
यूपीटीईटी का आयोजन दो जुलाई से। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवारत शिक्षकों के लिए एक विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन करने की घोषणा की है। इससे प्रदेश के करीब 1.80 शिक्षकों को राहत मिलेगी। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग करेगा। सीएम ने मंगलवार को आगामी 2 जुलाई से 4 जुलाई तक 60 जिलों में आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि यह परीक्षा लाखों युवाओं की आकांक्षाओं से जुड़ी है। इसकी निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। लिहाजा परीक्षा ड्यूटी में केवल स्वच्छ छवि वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ही तैनाती हो।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि गोपनीय परीक्षा सामग्री के भंडारण, परिवहन तथा परीक्षा के बाद आयोग तक उसे सुरक्षित भेजने की पूरी प्रक्रिया उच्च सुरक्षा मानकों के मुताबिक होनी चाहिए। सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों पर अफवाह, भ्रामक अथवा गलत सूचनाएं प्रसारित करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करें। परीक्षा का संचालन केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के प्रति सरकार की जवाबदेही का विषय है। 
विज्ञापन


किसी भी अभ्यर्थी को आवागमन, प्रवास, सुरक्षा आदि में कठिनाई न हो। परीक्षा देने बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अन्य राज्यों से भी आएंगे, ऐसे में उनकी सहायता की जाए। उन्हें अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। तीनों दिन प्रभावी यातायात प्रबंधन किया जाए। खाद्य एवं पेय पदार्थों के मूल्य अनावश्यक रूप से न बढ़ने पाएं। सभी केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन तंत्र और जिलों के कंट्रोल रूम सक्रिय रहे। किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई हो। डीएम एक दिन पूर्व सभी व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच पालियों में होगा परीक्षा का आयोजन 

- परीक्षा का आयोजन 60 जिलों के 955 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5 पालियों में होगा
- 2 जुलाई को उच्च प्राथमिक स्तर, 3 जुलाई को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक तथा द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर तथा 4 जुलाई को प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी
- परीक्षा में कुल 19,94,661 अभ्यर्थी शामिल होंगे, इनमें 17,67,180 अभ्यर्थी यूपी के, जबकि 2,27,481 अभ्यर्थी अन्य राज्यों के हैं
- परीक्षा में 1,85,791 सेवारत शिक्षक तथा 18,08,870 नए अभ्यर्थी शामिल होंगे
- प्राथमिक स्तर के लिए 3,88,179, उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 8,16,436 तथा दोनों स्तरों के लिए 3,95,023 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है
- सर्वाधिक परीक्षा केंद्र एवं अभ्यर्थियों वाले जिलों में वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नगर, मेरठ, मऊ, मुरादाबाद, आगरा तथा जौनपुर शाामिल हैं।

दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को विशेष सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ अन्य राज्यों से भी आएंगे। ऐसे में रेलवे स्टेशन, बस अड्डों तथा प्रमुख यातायात केन्द्रों पर पर्याप्त सहायता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। परिवहन निगम, रेलवे तथा आवश्यकतानुसार निजी स्थानीय परिवहन संचालकों के साथ समन्वय स्थापित कर अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। परीक्षा के पूर्व एवं पश्चात संभावित भीड़ को देखते हुए प्रभावी यातायात प्रबंधन किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेष व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बड़ी संख्या में युवाओं के आवागमन के दौरान खाद्य एवं पेय पदार्थों के मूल्य अनावश्यक रूप से न बढ़ाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed