फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: This district became the first district to have smart classes in all the government schools of the state

यूपी: प्रदेश का पहला जिला जहां सभी स्कूलों में चल रही हैं स्मार्ट क्लासेज, 15 हजार डिजिटल क्लासेज की है सुविधा

Mon, 09 Oct 2023 07:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 09 Oct 2023 07:13 AM IST
सार

जिले के सभी 2,483 परिषदीय स्कूलों में तीन लाख से अधिक बच्चे अब स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं। 63 राजकीय इंटर कॉलेजों में भी यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे विद्यार्थी डिजिटल कंटेंट प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP: This district became the first district to have smart classes in all the government schools of the state
बरेली जिले के स्कूल संसाधनों का कर रहे हैं सही उपयोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं के संचालन में बरेली पूरे प्रदेश में नंबर वन जिला बन गया है। जिले के सभी 2,483 परिषदीय स्कूलों में तीन लाख से अधिक बच्चे अब स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं। 63 राजकीय इंटर कॉलेजों में भी यह सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे विद्यार्थी डिजिटल कंटेंट प्राप्त कर रहे हैं। खास यह है कि प्रदेश में 15 हजार स्मार्ट क्लास की सुविधा वाले विद्यालयों में 2500 से अधिक सिर्फ बरेली के ही हैं।

विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने कहा कि बरेली के अधिकारियों ने पूरे प्रदेश के लिए एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। सरकारी बजट के साथ ही सीएसआर फंड का भी बेहतर प्रयोग किया गया है। ऐसे प्रयोग को पूरे प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है। डिजिटल तकनीक से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे ऑडियो-विजुअल से ज्यादा बेहतर तरीके से सीख और समझ सकते हैं। ऐसे में यह प्रयास निपुण भारत के लक्ष्य को पाने में काफी सहयोगी साबित होगा।
विज्ञापन


पठन-पाठन को मिलेगा बढ़ावा
बरेली के बीएसए संजय सिंह ने बताया कि जिले के सभी विद्यालय स्मार्ट कक्षाओं से युक्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 60 फीसदी स्कूलों में विभागीय योजनाओं, 20 फीसदी सीएसआर फंड व 20 फीसदी बरेली डेवलपमेंट अथॉरिटी के सहयोग से स्मार्ट क्लास विकसित किए गए हैं। सभी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास हो जाने से बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ रही है। अगर किसी स्कूल में शिक्षक कम या उपस्थित नहीं है तो भी बच्चों की पढ़ाई नहीं प्रभावित होगी, वह स्मार्ट क्लास में ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed