फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Third phase of RTI admission applications begins; apply until 25th; details revealed

यूपी: आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आवेदन का तीसरा चरण शुरू, 25 तक कर सकते हैं अप्लाई; जानिए डिटेल

Sat, 14 Mar 2026 08:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 14 Mar 2026 08:22 PM IST
सार

Admission under RTE: आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश देने के मामले में तीसरा चरण शुरू हो गया है। लॉटरी 27 मार्च को निकाली जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Third phase of RTI admission applications begins; apply until 25th; details revealed
प्राइवेट स्कूल में फ्री में एडमिशन कैसे कराएं? - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रदेश में नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर व वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन का आखिरी चरण शुरू हो गया है। तीसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च तक किए जा सकेंगे। जबकि लॉटरी 27 मार्च को की जाएगी।

विज्ञापन


जबकि पहले और दूसरे चरण में 1.56 लाख बच्चों को निजी विद्यालयों में सीट आवंटित की गई है। इनकी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा है कि आरटीई से निजी विद्यालयों में सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि आरटीई के पहले दो चरणों में लखनऊ, कानपुर नगर, वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद और बुलंदशहर आदि जिलों में सर्वाधिक सीटों का आवंटन हुआ है। प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और लॉटरी प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभिभावक अपने ग्राम पंचायत या वार्ड में स्थित किसी भी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय का चयन कर सकते हैं। आरटीई के आवेदन और अन्य जानकारी के लिए अभिभावक पोर्टल rte25.upsdc.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed