फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: These cold winds are not a sign of winter in the season, do not be deceived, now summer is left, the weath

यूपी: ये ठंडी हवाएं मौसम में सर्दी की आहट नहीं, धोखा मत खाइए, अभी बाकी है गर्मी, फिर से पलटेगा मौसम

Sun, 29 Sep 2024 09:33 AM IST
रोहित मिश्र विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ
विनीत चतुर्वेदी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 29 Sep 2024 09:33 AM IST
सार

Change of weather in UP: दो दिन लगातार हुई बारिश से यूपी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आ गई है। ऐसा एहसास हो रहा है कि मानों सर्दी की आहट हो। लेकिन मौसम वैज्ञानिक ऐसा नहीं मानते हैं। 

विज्ञापन
UP: These cold winds are not a sign of winter in the season, do not be deceived, now summer is left, the weath
बारिश से बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 दो दिन की बारिश और बदरी के बीच शनिवार सुबह से हवा में ठंडक घुल गई। पूरे दिन ठंडक एहसास होता रहा। दिन भर चलने वाले एसी के बटन बंद हो गए। ठंड लगी तो बच्चे जैकेट में सिमट गए। बुजुर्गों ने पंखे बंद कर दिए और कंबल तलाशने लगे। बड़े भी नहाने से कतरा गए। मौसम में इस बदलाव को लोग शरद ऋतु की आहट समझकर गर्म कपड़े निकालने की तैयारी में लग गए। लेकिन, नहीं...अभी नहीं। हवा में यह ठंडक ज्यादा देर नहीं रहने वाली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार से मौसम फिर करवट लेगा। सर्दियों के आने से पहले अभी कुछ दिन और उमस भरी गर्मी से दो चार होना पड़ेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन

सर्दियों के लिए अभी कुछ हफ्ते इंतजार

UP: These cold winds are not a sign of winter in the season, do not be deceived, now summer is left, the weath
लखनऊ में हुई अच्छी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से पूर्वा हवा और बारिश थमेगी। धूप खिलेगी तो अगले कुछ दिनों तक फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार से पूरे प्रदेश में मानसून के कमजोर होने के संकेत हैं।

पिछले चार दिनों में 10 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

UP: These cold winds are not a sign of winter in the season, do not be deceived, now summer is left, the weath
यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश की उम्मीद। - फोटो : अमर उजाला।

लगातार हो रही रिमझिम बारिश, छाए बादल, धूप की कमी और नमी युक्त तेज पूर्वा हवाओं के असर से पिछले दो-तीन दिनों में तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। पिछले चार दिनों में लखनऊ का पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। वहीं शनिवार को दिन व रात के तापमान में अंतर घटकर सिर्फ 3.4 डिग्री रह गया। मंगलवार से तापमान के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और शनिवार तक लखनऊ का अधिकतम तापमान महज 26.7 डिग्री सेल्सियस रह गया।

विज्ञापन

पांच दिन में इतना गिरा तापमान

UP: These cold winds are not a sign of winter in the season, do not be deceived, now summer is left, the weath
लखनऊ में शाम को हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला
 
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान अंतर
मंगलवार 37 डिग्री 27.5 डिग्री   9.5 डिग्री
बुधवार 33.9डिग्री   27 डिग्री   6.9 डिग्री
गुरूवार 31.6 डिग्री 26.2 डिग्री   5.4 डिग्री
शुक्रवार 28.4 डिग्री   24 डिग्री 4.4 डिग्री
शनिवार 26.7 डिग्री 23.3 डिग्री 3.4 डिग्री
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed