{"_id":"67daf86664032e6ca80b7282","slug":"up-these-are-the-20-districts-with-the-highest-number-of-accidents-in-the-state-tomorrow-there-will-be-discu-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP : ये हैं प्रदेश के सर्वाधिक दुर्घटना वाले 20 जिले, सुरक्षा उपायों को लेकर आज होगा मंथन; जुड़ेंगे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : ये हैं प्रदेश के सर्वाधिक दुर्घटना वाले 20 जिले, सुरक्षा उपायों को लेकर आज होगा मंथन; जुड़ेंगे डीएम
Thu, 20 Mar 2025 12:31 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:31 AM IST
सार
Road accidents in UP: प्रदेश में सर्वाधिक सड़क दुर्घटना मृत्यु वाले 20 जिलों में सुरक्षा उपाय अपनाने को लेकर बृहस्पतिवार को योजना भवन में उच्चस्तरीय बैठक में मंथन होगा।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना को लेकर बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में सर्वाधिक सड़क दुर्घटना मृत्यु वाले 20 जिलों में सुरक्षा उपाय अपनाने को लेकर बृहस्पतिवार को योजना भवन में उच्चस्तरीय बैठक में मंथन होगा। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में एडीजी यातायात के अलावा संबंधित जिलों के डीएम, कमिश्नर, डीआईजी, एसपी, परिवहन व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़ेंगे। वे जिलों में अपनाए जा रहे सुरक्षा उपायों के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि बीते पांच वर्षों में सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाओं वाले शीर्ष-10 जिलों में कानपुर नगर, लखनऊ, प्रयागराज, गाेरखपुर, बरेली, आगरा, गौतमबुद्धनगर, हरदोई, बुलंदशहर व अलीगढ़ शामिल हैं। वहीं, अन्य सर्वाधिक सड़क दुर्घटना मृत्यु वाले 10 जिलों में मथुरा, सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, कुशीनगर, बदायूं, मेरठ व बिजनौर है।
विज्ञापन
बैठक में इन जिलों में सड़क सुरक्षा को लेकर अपनाए गए तरीकों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि कौन से उपाय ज्यादा प्रभावी साबित हुए। चर्चा के बाद शासन के अधिकारी दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में सर्वाधिक मृतकों वाले शीर्ष 10 जिले (बीते पांच वर्षों में)
जिला दुर्घटनाएं मृतकों की संख्या घायलों की संख्या
कानपुर नगर 6,792 2,999 4,860
प्रयागराज 6,230 2,784 4,066
बुलंदशहर 4,749 2,710 3,702
आगरा 5,080 2,696 3,673
हरदोई 4,935 2,604 2,648
लखनऊ 6,507 2,595 4,338
मथुरा 4,483 2,523 3,901
अलीगढ़ 4,619 2,467 4,207
उन्नाव 4,199 2,453 3,104
बरेली 5,155 2,308 4,299
कानपुर नगर 6,792 2,999 4,860
प्रयागराज 6,230 2,784 4,066
बुलंदशहर 4,749 2,710 3,702
आगरा 5,080 2,696 3,673
हरदोई 4,935 2,604 2,648
लखनऊ 6,507 2,595 4,338
मथुरा 4,483 2,523 3,901
अलीगढ़ 4,619 2,467 4,207
उन्नाव 4,199 2,453 3,104
बरेली 5,155 2,308 4,299