{"_id":"6751e0f6af85784004092ea2","slug":"up-there-will-be-no-charges-on-banking-transactions-through-nivesh-mitra-portal-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत : निवेश मित्र पोर्टल से बैकिंग लेनदेन पर नहीं लगेगा शुल्क, एक जनवरी से शुरू होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत : निवेश मित्र पोर्टल से बैकिंग लेनदेन पर नहीं लगेगा शुल्क, एक जनवरी से शुरू होगी सुविधा
Thu, 05 Dec 2024 10:50 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Dec 2024 10:50 PM IST
सार
निवेश और व्यापार सुविधा को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार निवेश मित्र पोर्टल के जरिये बड़ी राहत देने जा रही है। अब सभी बैंक जल्द ही निवेश मित्र पोर्टल बैंकिंग गेटवे लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निवेश और व्यापार सुविधा को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार निवेश मित्र पोर्टल के जरिये बड़ी राहत देने जा रही है। अब सभी बैंक जल्द ही निवेश मित्र पोर्टल बैंकिंग गेटवे लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लेंगे। इंवेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि यह सुविधा एक जनवरी से देने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि भारत के सबसे बड़े सिंगल विंडो पोर्टल में से एक, निवेश मित्र 42 विभागों की 500 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन दे रहा है।
विज्ञापन
निवेश मित्र के सुचारू संचालन के लिए नोडल एजेंसी इंवेस्ट यूपी पोर्टल के पेमेंट गेटवे विकल्पों का विस्तार कर रही है। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में अभिषेक प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में आईसीआईसीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और एचडीएफसी बैंक पेमेंट गेटवे के रूप में सूचीबद्ध थे। ये बैंक डेबिट कार्ड, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड से भुगतान का विकल्प दे रहे थे। साथ ही हर लेनदेन पर शुल्क लेते थे। अब इस सूची में एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एयू बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक को भी शामिल कर लिया गया है। इस तरह अब पोर्टल पर कुल 11 बैंक पेमेंट गेटवे की सुविधा देंगे। साथ ही बैकिंग लेनदेन पर शुल्क भी नहीं लेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी के कई जिलों में आठ व नौ दिसंबर को हल्की बारिश के आसार, गिरेगा तापमान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्य सेविका के 2567 पदों पर भर्ती के लिए 8337 अभ्यर्थी शॉर्ट लिस्ट, अभिलेख परीक्षण का कार्यक्रम जारी
उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक पोर्टल के माध्यम से 2.6 लाख से अधिक लेनदेन किए गए थे। दिसंबर तक ये संख्या तीन लाख से ज्यादा हो जाएगी। निवेश मित्र पोर्टल पर विभिन्न विभागों की सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करने की सुविधा उपलब्ध है।