{"_id":"6842f838adf75a22500ff784","slug":"up-there-will-be-heat-wave-for-few-days-before-monsoon-temperature-will-rise-by-5-degrees-in-next-four-days-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather in UP: मानसून से पहले कुछ दिन रहेगा गर्मी का सितम, अगले चार दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather in UP: मानसून से पहले कुछ दिन रहेगा गर्मी का सितम, अगले चार दिनों में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
Fri, 06 Jun 2025 07:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Jun 2025 07:46 PM IST
सार
यूपी में 11 जून से मौसम में बदलाव होगा। इसके पहले अगले चार दिन तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। कई इलाकों में लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Freepik
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी का दौर थमने के बाद अब कुछ दिनों के लिए गर्मी अपना तेवर दिखाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से रूखी और गर्म पछुआ हवाओं के जोर से अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन
वहीं प्रदेश के दक्षिणी हिस्से, विंध्य क्षेत्र, प्रयागराज और बुंदेलखंड में 9 और 10 जून को लू चलने का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक यूपी में मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से प्रदेश में बूंदाबांदी का दौर थमते ही तापमान और गर्मी का बढ़ना शुरू होगा।
विज्ञापन
इसके बाद गर्म और शुष्क पछुआ हवाओं के असर से अगले पांच दिनों में प्रदेश के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं। 9 और 10 जून को विंध्य और बुंदेलखंड में 2 दिनों के लिए लू के थपेड़े चलने का पूर्वानुमान है।
11 जून के बाद हवा का रुख पछुआ से दोबारा पूर्वा हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी से उठे नमी के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर दोबारा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन