Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: There will be an investigation against IAS Rajneesh Dubey for harassment of a female officer

यूपी: आईएएस रजनीश दुबे के खिलाफ महिला अधिकारी के उत्पीड़न की होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

Thu, 16 Nov 2023 10:02 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 Nov 2023 10:02 PM IST
सार

एक महिला अधिशासी अधिकारी द्वारा की उत्पीड़न की शिकायत की जांच पूर्व में भी हुई थी, जिसमें रजनीश दुबे को क्लीन चिट दे दी गयी थी। तत्पश्चात महिला अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। 

विज्ञापन
UP: There will be an investigation against IAS Rajneesh Dubey for harassment of a female officer
सु्प्रीम कोर्ट - फोटो : SELF

विस्तार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजनीश दुबे के खिलाफ महिला अधिकारी के उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए शासन ने समिति गठित की है। नियुक्ति विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ मोनिका एस. गर्ग की अध्यक्षता में गठित समिति पूरे प्रकरण की जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। बता दें कि वर्ष 1988 बैच के आईएएस रजनीश दुबे वर्तमान में पशुपालन विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


दरअसल, एक महिला अधिशासी अधिकारी द्वारा की उत्पीड़न की शिकायत की जांच पूर्व में भी हुई थी, जिसमें रजनीश दुबे को क्लीन चिट दे दी गयी थी। तत्पश्चात महिला अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिसके बाद अदालत ने 22 सितंबर 2023 को जारी आदेश में कहा कि वरिष्ठ महिला आईएएस मोनिका एस. गर्ग की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करते हुए दो माह में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। शीर्ष अदालत के इस आदेश के बाद शासन ने बीती 3 नवंबर को मोनिका एस. गर्ग को ''महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013'' में प्राविधानित आंतरिक परिवाद समिति का गठन करते हुए समिति का अध्यक्ष नामित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed