फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: There was a split in SP in the assembly on Ram Mandir issue, 14 members opposed the proposal

यूपी विधानसभा: राम मंदिर मुद्दे के प्रस्ताव पर सपा में हुए दो फाड़, 14 सदस्य उतरे विरोध में, जानिए पूरा मामला

Mon, 05 Feb 2024 08:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 05 Feb 2024 08:11 PM IST
सार

Up Budget Session 2024: यूपी विधानसभा में राम मंदिर के मुद्दे पर सपा दो गुटों में बंट गई। हालांकि बसपा ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। 

विज्ञापन
UP: There was a split in SP in the assembly on Ram Mandir issue, 14 members opposed the proposal
विधायकों के साथ अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 विधानसभा में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई संदेश के मुद्दे पर सोमवार को विधानसभा में समाजवादी पार्टी में दो फाड़ हो गए। बधाई संदेश के विरोध में सपा के 14 विधायकों ने हाथ उठाए जबकि शेष विधायकों ने बधाई संदेश का विरोध नहीं किया।

विज्ञापन


विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने राम मंदिर निर्माण के लिए विधानसभा की ओर से पीएम मोदी और सीएम योगी के नाम बधाई संदेश पारित करने का प्रस्ताव रखा। खन्ना ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्ष के संघर्ष और 161 वर्ष की कानून लड़ाई के बाद सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई है। उन्होंने कहा कि यह इस सदी की सबसे बड़ी घटना है जिसके कारण वर्षों बाद हमारा गौरव लौटकर आया है। यह मंदिर केवल सामाजिक सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को ही मजबूत नहीं करेगा बल्कि पर्यटन क्षेत्र को भी इससे बहुत बढ़त मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मंदिर दुनिया का सबसे विशाल और खूबसूरत मंदिर है। करोड़ों लोग मंदिर के दर्शन को आतुर है, आगामी दिनों में भारी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटकों के आने की संभावना है। इससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।खन्ना के बधाई प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन में वोटिंग कराई। उन्होंने कहा कि जो सदस्य बधाई प्रस्ताव के समर्थन में हैं वह हां कहें। भाजपा, अपना दल एस, सुभासपा और निषाद पार्टी के विधायकों ने बधाई प्रस्ताव का समर्थन किया। बसपा के एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने भी बधाई प्रस्ताव का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 विधायकों ने किया विरोध 
महाना ने कहा कि जो सदस्य बधाई प्रस्ताव के विरोध में हैं, वह हाथ खड़े कर इसका विरोध करें। सपा के विधायक लालजी वर्मा, स्वामी ओमवेश, मनोज पारस सहित 14 विधायकों ने हाथ खड़े कर बधाई प्रस्ताव का विरोध किया। महाना ने कहा कि इन 14 सदस्यों को छोड़कर शेष पूरे सदन की सहमति से बधाई प्रस्ताव पारित किया जाता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा ने सदन में सोची समझी रणनीति के तहत इस मुद्दे के जरिये सपा को दो फाड़ कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह पहले ही सभी विधायकों को अयोध्या दर्शन के लिए लेकर जाने की व्यवस्था का आग्रह कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed