फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: There is a problem in Diwali holiday, secondary schools are open in the state on November 1

यूपी: दिवाली की छुट्टी में फंसा पेंच, एक नवंबर को प्रदेश में खुले हैं माध्यमिक विद्यालय, अभिभावक-शिक्षक परेशान

Mon, 28 Oct 2024 07:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Oct 2024 07:40 PM IST
सार

Schools open on Diwali: दिवाली की छुट्टियों में पेंच फंस गया है। माध्यमिक स्कूलों के कैलेंडर में एक नवंबर को अवकाश नहीं दिया गया है। एक नवंबर दिवाली का अगला दिन होता है। 
 

विज्ञापन
UP: There is a problem in Diwali holiday, secondary schools are open in the state on November 1
दिवाली पर खुलेंगें रहेंगे माध्यमिक स्कूल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में एक तरफ जहां बेसिक विद्यालयों में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक नरक चर्तुदशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि की छुट्टियां हैं। वहीं माध्यमिक विद्यालयों में 30-31 अक्तूबर को ही छुट्टी है। एक नवंबर शुक्रवार को विद्यालय खुलेंगे और दो को फिर गोवर्धन पूजा की छुट्टी है। इसे लेकर शिक्षकों में नाराजगी है तो छात्र और अभिभावक भी परेशान हैं।

विज्ञापन


दरअसल, 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक लगातार त्योहार पड़ रहे हैं। इसकी वजह से न सिर्फ बेसिक बल्कि कई विश्वविद्यालयों ने भी 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक छुट्टी घोषित कर रखी है। किंतु एक नवंबर को माध्यमिक विद्यालय खुले हैं। हालांकि इस दिन कार्तिक अमावस्या पड़ रही है। शिक्षकों व अभिभावकों को कहना है कि बीच में एक दिन स्कूल खुलने से बाहर जाने वाले लोग दीपावली पर भी अपने घर नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे में एक नवंबर को भी छुट्टी घोषित किया जाए। वहीं उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एक नवंबर को भी छुट्टी घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इससे अपने गांव-घर जाने वाले शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों को दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। वैसे भी अगले दो दिन फिर छुट्टियां हैं। जबकि माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने कहा कि हमारी छुट्टियां सरकारी कैलेंडर के अनुसार निर्धारित हैं। अभी एक नवंबर की छुट्टी को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed