फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The weather of the state will take a turn, bright sunshine will come from Friday, the phase of mist and fo

Weather Update : करवट लेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, आज से निकलेगी चमकदार धूप; खत्म होगा धुंध और कोहरे का दौर

Fri, 22 Nov 2024 12:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 22 Nov 2024 12:06 AM IST
सार

 Cold in UP :  मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से प्रदेश में चमकीली धूप निकलेगी। रात के तापमान में तो कमी रहेगी पर दिन का तापमान बढ़ेगा। 

विज्ञापन
UP: The weather of the state will take a turn, bright sunshine will come from Friday, the phase of mist and fo
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर में शुक्रवार से धुंध और कोहरा छंटने के आसार हैं। साथ ही गुनगुनी धूप खिलेगी। पछुआ हवा के जोर से सुबह कोहरे की सघनता में कमी आएगी। आसमान साफ होने से धूप की तपिश सतह तक पहुंचेगी। कुछ दिनों से रात में ठिठुरन महसूस की जा रही है। बृहस्पतिवार को 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ दिन का तापमान 25.5 और 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ रात का पारा 11 डिग्री दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शनिवार से धूप की तपिश से दिन के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। हालांकि रात में हवाओं की वजह से ठंड लगातार बढ़ती जाएगी। सुबह और शाम में ठंड में अब लगातार इजाफा होना है। 
विज्ञापन


जहर उगल रहीं दो फैक्टरियों पर सख्ती
बीते एक सप्ताह से राजधानी में हवा की सेहत बिगड़ी हुई है। तालकटोरा, लालबाग, अलीगंज जैसे इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक स्तर तक जा पहुंचा है। इस बीच फैक्टरियां बिना शोधन किए धुआं उगल रही हैं, जिससे हवा और खराब हो रही है। तालकटोरा की गुटका व प्लाई की ऐसी दो फैक्टरियों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्ती करते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जेपी मौर्या के निरीक्षण के दौरान पाया कि इन फैक्टरियों की चिमनी में लगा धुआं शोधन यंत्र ठप था। उन्होंने एयर पोल्यूशन एक्ट-1981 की धारा-31 के तहत इन दोनों फैक्टरियों को बंद करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्यालय को पत्र लिखा है। मुख्यालय जांच के बाद इस पर फैसला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुबह झाड़ू के पहले पानी छिड़काव की नई कवायद

UP: The weather of the state will take a turn, bright sunshine will come from Friday, the phase of mist and fo
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम आदि की कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों की तरह बृहस्पतिवार को भी लालबाग और तालकटोरा जैसे घनी बसावट वाले इलाकों में एक्यूआई लाल श्रेणी में रहा। इसे स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदेह माना जाता है। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जेपी मौर्या ने नगर निगम को पत्र लिखकर सुबह सड़कों पर झाड़ू लगाने से पहले पानी का छिड़काव कराने का सुझाव दिया है। छिड़काव के बाद झाड़ू लगाने से धूल के कण सतह पर चिपके रहेंगे और प्रदूषण पर लगाम लगेगी।

तालकटोरा से ज्यादा लालबाग की हवा इसलिए जहरीली
लालबाग की हवा कई दिनों से काफी खराब है। यहां लगे वायु गुणवत्ता मापक स्टेशन की एक्यूआई रीडिंग कई दिनों से लाल श्रेणी में है। पड़ताल में पता चला कि घनी बसावट और वाहनों के रेले के अलावा इलाके में ऑटोमोबाइल रिपेयर की दुकानों से दिनभर धुआं निकलता है। उधर, जूते वाली गली व आसपास के इलाके में जमा कूड़ा, प्लास्टिक जलाने से यहां की हवा खराब हो रही है।

एक्यूआई का हाल

बीबीएयू- 200 पीला
गोमतीनगर- 230 नारंगी
अलीगंज- 299 नारंगी
कुकरैल- 206 नारंगी
लालबाग- 376 लाल
तालकटोरा 318 लाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed