{"_id":"67a82315fcf7148d4e0ffad8","slug":"up-the-weather-of-the-state-was-different-during-the-day-and-at-night-jhansi-was-the-hottest-ayodhya-is-the-2025-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: दिन में अलग और रात में अलग हुआ प्रदेश का मौसम, झांसी रहा सबसे गर्म; अयोध्या सबसे ठंडा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather Update: दिन में अलग और रात में अलग हुआ प्रदेश का मौसम, झांसी रहा सबसे गर्म; अयोध्या सबसे ठंडा जिला
Sun, 09 Feb 2025 09:17 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 09 Feb 2025 09:17 AM IST
सार
UP weather news in Hindi: यूपी में मौसम दिन और रात में अलग-अलग हो गया है। पछुआ हवाएं चलने से रात में गलन होती है तो वहीं दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है।
विज्ञापन
यूपी का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पछुआ हवाओं की वजह से दिन में तेज और साफ धूप निकलती है तो वहीं रात में मौसम सर्द हो जाता है। दिन में तेज धूप और रात में गलन से फिलहाल लखनऊ समेत प्रदेशवासियों को कोई राहत नहीं मिलने वाली है। पछुआ पवन के थमने से दिन में तेज धूप दिन पर दिन बढ़ेगी जबकि रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। शनिवार को प्रदेश में अयोध्या सबसे सर्द तो झांसी सबसे गर्म जिला रहा।
विज्ञापन
मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव देखे जा रहे हैं। दोपहर में जहां तेज धूप होती है, वहीं सर्द हो रही रातों में गलन बढ़ जाती है। दिन और रात के तापमान में इस वक्त काफी अंतर मिल रहा है, जिससे जरा सी लापरवाही भी बीमार बना सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेशवासियों को अभी दिन में तेज धूप से राहत नहीं मिलेगी। पछुआ पवन के थमने से दिन में तेज धूप और बढ़ेगी, इससे दिन में गर्मी से लोगों को परेशानी होगी। लेकिन, रातें सर्द बनी रहेंगी। 25 से लेकर 35 किमी तक की रफ्तार से पछुआ पवन चल रही है। रात का तापमान करीब 7 डिग्री तक गिरा है।
विज्ञापन
अयोध्या सबसे सर्द, झांसी सबसे गर्म
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को अयोध्या सबसे सर्द जिला रहा जबकि झांसी सबसे गर्म। अयोध्या में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि झांसी में 28.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।