{"_id":"6a79f3f64ce348c6990ca5a0","slug":"up-the-state-has-received-126-new-government-secondary-schools-appointments-will-be-made-on-these-posts-incl-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश को मिले 126 नए राजकीय माध्यमिक विद्यालय, प्रवक्ता, प्रधानाचार्य सहित इन पदों पर होंगी नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश को मिले 126 नए राजकीय माध्यमिक विद्यालय, प्रवक्ता, प्रधानाचार्य सहित इन पदों पर होंगी नियुक्तियां
Mon, 10 Aug 2026 09:25 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:25 PM IST
सार
Government schools in UP: यूपी को 126 नए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की सौगात मिली है। विद्यालयों के साथ यहां के लिए पदों का सृजन भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी में खुलेंगे नए राजकीय विद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश को 126 नए राजकीय माध्यमिक विद्यालय मिले हैं। नए सत्र 2026-27 से यहां पर प्रवेश व पढ़ाई भी शुरू कराई जाएगी। इससे पहले शासन ने यहां पर प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, कनिष्ठ लिपिक आदि के 1810 पदों का सृजन भी कर दिया। इन स्वीकृत पदों को सीधी भर्ती व पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत 68 राजकीय इंटर कॉलेज (बालक-बालिका) तथा 58 राजकीय हाईस्कूल कुल 126 नए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का निर्माण व हस्तांतरण किया गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 68, प्रधानाध्यापक के 58, प्रवक्ता के 680, सहायक अध्यापक (एलटी) के 819 तथा कनिष्ठ सहायक के 185 नियमित पद सृजन किया है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि इसमें से 50 फीसदी सीधी भर्ती के उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से भरे जाएंगे। जबकि 50 फीसदी पद पदोन्नति से भरे जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ इन विद्यालयों में 80-80 छठीं व नवीं क्लास में प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
इन राजकीय इंटर कॉलेजों में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, कंप्यूटर, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, भौतिक विज्ञान, रसायन व जीव विज्ञान की पढ़ाई होगी। नए व हस्तांतरित विद्यालयों में से बलरामपुर में सात, बाराबंकी में तीन, सुल्तानपुर में चार, अमेठी में एक, बहराइच में तीन, अयोध्या में दो, गोंडा में एक, सीतापुर, रायबरेली व लखनऊ में एक-एक आदि जिलों के विद्यालय शामिल हैं।