फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The period of heavy rains will continue, and the humidity will continue to bother.

यूपी : जारी रहेगा कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का दौर, उमस भी करती रहेगी परेशान

Sun, 29 Aug 2021 11:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 29 Aug 2021 11:48 PM IST
सार

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, फिलहाल नमी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। जारी चेतावनी में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात के आसार जताए हैं। वहीं कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
 

विज्ञापन
UP: The period of heavy rains will continue, and the humidity will continue to bother.
लखनऊ में मौसम का हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने फिलहाल प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश का दौर जारी  रहने के आसार जताएं हैं। मौसम विज्ञानी व आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि  राज्य के कई इलाकों में बरसात का मौसम बना रहेगा। जारी चेतावनी में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बरसात के आसार जताए हैं। वहीं कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन


सप्ताह के अंत में रविवार को प्रदेश के कई जिलों में पानी बरसने से मौसम खुशनुमा बना रहा। लखनऊ में सुबह से धूप निकली थी, हालांकि बादलों की लुकाछिपी जारी थी। दोपहर होते-होते काले बदरा हर तरफ घिर आए। राजधानी के कुछ इलाकों में जमकर बरसात हुई। अचानक से इतनी तेज बरसात हुई कि लोग आश्चर्यचकित रह गए। वहीं हरदोई, इटावा, लखीमपुर खीरी, चुर्क, बहराइच, उरई, हमीरपुर, और आगरा के कुछ हिस्सों में बरसात हुई।
विज्ञापन


लखनऊ में उमस बरकरार
मौसम बुलेटिन केमुताबिक, दिन का अधिकतम तापमन 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आद्रता का प्रतिशत 97 रहने से लोगों ने उमस भरी गर्मी महसूस की। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, फिलहाल नमी से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed