फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The matter of mutual tension in the Panchayati Raj Department reached the doorstep of CM Yogi, the minist

यूपी: सीएम योगी की चौखट तक पहुंचा पंचायती राज विभाग में आपसी तनातनी का मामला, मंत्री ने लिखा पत्र

Tue, 01 Sep 2026 09:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 01 Sep 2026 09:43 PM IST
सार

OP Rajbhar: पंचायती राज विभाग में डिजिटल लाइब्रेरी के टेंडरों के लेकर पैदा हुई रार अब खुलकर सामने आ गई है। इस मामले में अब पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन
UP: The matter of mutual tension in the Panchayati Raj Department reached the doorstep of CM Yogi, the minist
ओपी राजभर ने लगाए गंभीर आरोप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पंचायती राज विभाग में डिजिटल लाइब्रेरी के टेंडरों के लेकर पैदा हुई रार अब खुलकर सामने आ गई है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रमुख सचिव अनिल कुमार और निदेशक अमित कुमार सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसमें भ्रष्टाचार के अलावा काम में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन


पंचायतीराज विभाग में डिजिटल लाइब्रेरी की योजना पर काम चल रहा है। पहले चरण में 11 हजार ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी स्थापित करने का काम यूपीडेस्को को दिया गया है। दूसरे चरण में 11350 और ग्राम पंचायतों में यह लाइब्रेरी स्थापित होनी हैं। एक लाइब्रेरी की लागत 4 लाख रुपये है।
विज्ञापन


बताते हैं कि दूसरे चरण की डिजिटल लाइब्रेरी के टेंडर पर मंत्री और अधिकारियों के बीच सहमति नहीं बनीं। अधिकारियों ने फाइल मुख्य सचिव के माध्यम से उच्चस्तर पर भेजकर निर्णय करवा लिया, जोकि बताते हैं कि मंत्री की इच्छा के अनुरूप नहीं रहा। अब पंचायतीराज मंत्री ने प्रमुख सचिव और निदेशक के खिलाफ पत्र लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर ने लगाए ये आरोप 

UP: The matter of mutual tension in the Panchayati Raj Department reached the doorstep of CM Yogi, the minist
मंत्री ओपी राजभर - फोटो : Amar Ujala

ओमप्रकाश राजभर ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने प्रमुख सचिव और निदेशक के खिलाफ सीएम को पत्र भेजा है। उच्चस्तर पर भी जो तय होता है, उसे विभाग में लागू नहीं किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में फीकल स्लज ट्रीटमेंट (मल का निस्तारण) परियोजना के काम में काफी लापरवाही बरती जा रही है। एक तरफ पहले चरण के डिजिटल लाइब्रेरी का काम पूरा होने की रिपोर्ट ऊपर भेजी गई है, दूसरी तरफ इसी मामले में 16 डीपीआरओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। गलत रिपोर्ट दी जा रही हैं। योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आई राशि को भी अधिकारी मिलकर खा गए।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि चुनाव सिर पर है और पहले चरण की डिजिटल लाइब्रेरी का काम भी पूरा नहीं हुआ है। काम जल्द पूरा करने के लिए उन्होंने जरूर कहा। किसी खास एजेंसी के चयन के लिए कभी कोई निर्देश नहीं दिया। पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए सीएम को पत्र लिखा है। मौखिक रूप से प्रमुख सचिव और निदेशक को हटाने के लिए भी कहा है। इस बारे में प्रमुख सचिव अनिल कुमार का पक्ष लेने के लिए उनसे संपर्क किया गया, पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed