फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : The market of generic medicines will grow in UP

UP : यूपी में बढ़ेगा जेनेरिक दवाओं का बाजार, सरकारी अस्पतालों में भी खुलेंगे जेनेरिक आधार के स्टोर

Mon, 19 Dec 2022 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 01:26 AM IST
विज्ञापन
UP : The market of generic medicines will grow in UP
सांकेतिक तस्वीर...

प्रदेश में जेनेरिक दवाओं का बाजार बढ़ेगा। कई कंपनियां यहां निवेश के लिए आगे आई हैं। जेनेरिक आधार के मेडिकल स्टोर सरकारी अस्पतालों में भी खोले जाएंगे। ग्रामीण इलाकों तक जेनेरिक दवाएं पहुंचाने के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार और जेनेरिक आधार के बीच एमओयू होगा। इसे लेकर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जेनेरिक आधार के संचालक अर्जुन देशपांडे ने मुलाकात की।

विज्ञापन


अर्जुन देशपांडे ने बताया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक आधार के जरिए मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं दी जा सकेंगी। जेनेरिक आधार के करीब 1800 स्टोर चल रहे हैं, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 150 स्टोर हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद इसे बढ़ाकर अब 700 तक करने का लक्ष्य रखा गया है। जहां यह जेनेरिक स्टोर होगा, उससे करीब पांच सौ मीटर दूर ही दूसरा स्टोर खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक आधार के मेडिकल स्टोर चल रहे हैं। मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed