फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The government will provide assistance to victims of rain, storms and hailstorms; 18 people died on Wednes

यूपी: बारिश, आंधी और ओलावृष्टि पर सरकार करेगी पीड़ितों की मदद, बुधवार को हुई थी 18 लोगों की मौत

Thu, 30 Apr 2026 09:27 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 30 Apr 2026 09:27 PM IST
सार

Storm in UP: बीते दिनों प्रदेश में हुई बारिश, ओलावृष्टि और अग्निकांड से प्रभावित लोगों को सरकार सहायता देगी। शासन ने प्रभावित लोगों का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
UP: The government will provide assistance to victims of rain, storms and hailstorms; 18 people died on Wednes
प्रदेश में आंधी की वजह से हुए थे कई हादसे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश सरकार ने हालिया खराब मौसम, आंधी, अग्निकांड, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दी है। प्रशासन को फील्ड में सक्रिय रहते हुए त्वरित आकलन और सहायता वितरण के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी प्रभावित किसान सहायता से वंचित न रह जाए।

विज्ञापन


इस साल अग्निकांड की घटनाओं से बाराबंकी, बलिया, बांदा, महराजगंज, मथुरा, पीलीभीत, रामपुर और सोनभद्र सहित 8 जिलों में कुल 111.134 हेक्टेयर फसल क्षति दर्ज की गई है। इसके सापेक्ष 668 प्रभावित किसानों में से 51 किसानों को अब तक 1,81,963 की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। वहीं ओलावृष्टि से मथुरा, जालौन, हरदोई, बुलंदशहर, औरैया, संभल, शाहजहांपुर, आगरा, अलीगढ़, कन्नौज, ललितपुर, सहारनपुर और उन्नाव सहित 13 जनपदों में 38369.72 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। इस आपदा से प्रभावित 1,07,104 किसानों में से 23,983 किसानों को 14,92,60,448 की सहायता राशि दी जा चुकी है।
विज्ञापन


इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण कानपुर देहात, शाहजहांपुर, रामपुर, जालौन, बुलंदशहर, गोंडा, मथुरा, पीलीभीत और सहारनपुर सहित 9 जनपदों में 1,358.678 हेक्टेयर फसल क्षति दर्ज की गई है। यहां 3,920 प्रभावित किसानों में से 1,849 किसानों को 1,09,87,132 की राहत राशि वितरित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार को हुई थी 18 लोगों की मौत

प्रदेश में जारी भीषण गर्मी और लू के दौर के बीच बुधवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश कुछ जिलों के लिए आफत बनकर बरसी थी। इस दौरान आंधी-बारिश के कारण दीवार ढहने, पेड़ गिरने और बिजली गिरने से हुए हादसों में प्रदेश में 18 लोगों की मौत हुई थी। सुल्तानपुर में 7, अमेठी व अयोध्या में 3-3 लोगों की जान चली गई। पूर्वांचल के जिलों में पांच लोगों की मौत हुई।

इधर लखनऊ में शहर से गांव तक की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 100 खंभे और बिजली के तार टूट गए। मौसम की मार ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ी। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed