{"_id":"6ae0d6ee2f9d12c0cd06942e","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-mbd1026-1985650-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एमएलसी मतगणना स्थल पर भाजपा-सपा समर्थकों में नोकझोंक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एमएलसी मतगणना स्थल पर भाजपा-सपा समर्थकों में नोकझोंक, हंगामा
विज्ञापन
(फोटो)
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर मंगलवार रात करीब 10 बजे भाजपा प्रत्याशी के कुछ समर्थकों के मतगणना स्थल में जाने की कोशिश पर हंगामा हो गया। वहां मौजूद सपा प्रत्याशियों के समर्थकों ने विरोध करते हुए आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी बिना पास की जांच किए भाजपा कार्यकर्ताओं को अंदर जाने दे रहे हैं। इस दौरान गेट पर शोर-शराबा होने से कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
सूचना पर पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। इसके बाद गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया।