फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : The family members of the martyr deputy jailer have been waiting for compensation for nine years.

UP : शहीद डिप्टी जेलर के परिजनों को नौ साल से मुआवजे का इंतजार, नौकरशाही के फेर में दबी फाइल

Fri, 17 Mar 2023 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 05:27 AM IST
सार

नौकरशाही के फेर में उनकी अनुग्रह राशि की फाइल आज भी सचिवालय में दबी हुई है। ये मामला सरकारी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है क्योंकि जब अनिल त्यागी के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की बारी आई तो फाइल नौकरशाही के भंवरजाल में फंस गई।

विज्ञापन
UP : The family members of the martyr deputy jailer have been waiting for compensation for nine years.
यूपी सचिवालय

विस्तार

नौ साल पहले बदमाशों की गोलियों का शिकार हुए वाराणसी के डिप्टी जेलर अनिल त्यागी के परिजनों को आज तक आर्थिक सहायता के तीस लाख रुपये नहीं मिल सके हैं। नौकरशाही के फेर में उनकी अनुग्रह राशि की फाइल आज भी सचिवालय में दबी हुई है। 

विज्ञापन


ये मामला सरकारी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है क्योंकि जब अनिल त्यागी के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की बारी आई तो फाइल नौकरशाही के भंवरजाल में फंस गई। ऐसे हालात में जेलों में बंद मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और टॉप-10 कुख्यात अपराधियों पर सख्ती करने का जोखिम आखिर कौन उठाएगा?
विज्ञापन


वाराणसी जेल में बंद कुख्यात अपराधियों पर अंकुश लगाने वाले डिप्टी जेलर अनिल त्यागी को नौ साल पहले 23 नवंबर 2013 को जिम से बाहर निकलते वक्त गोलियों से भून दिया गया था। अनिल त्यागी की हत्या ने पूरे जेल विभाग को झकझोर दिया था। शहीद डिप्टी जेलर के अदम्य साहस के मद्देनजर उनको राष्ट्रपति का वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके परिजनों को बीस लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। साथ ही, कर्तव्यपालन के समय आतंकवादी अथवा अराजक तत्वों की गतिविधियों के फलस्वरूप हुई मृत्यु की स्थिति में अतिरिक्त दस लाख रुपये अनुग्रह राशि दी जानी थी। जेल विभाग में अनुग्रह राशि देने का प्रावधान न होने की वजह से शासन ने पुलिस मुख्यालय को अनुग्रह राशि प्रदान करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed