फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: TET passed Shiksha Mitras, adamant on meeting the CM, have given up food, have been protesting continuousl

यूपी: सीएम से मिलने की आस में अड़े टीईटी पास शिक्षा मित्रों ने त्यागा भोजन, 19 दिन से लगातार दे रहे हैं धरना

Sat, 14 Jun 2025 06:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 14 Jun 2025 06:45 PM IST
सार

TET passed Shiksha Mitras: यूपी के टीईटी पास शिक्षा मित्रों ने किसी भी तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी बात कहने की जिद ठान ली है। 
 

विज्ञापन
UP: TET passed Shiksha Mitras, adamant on meeting the CM, have given up food, have been protesting continuousl
प्रदर्शन में मौजूद शिक्षामित्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की आस लगाए टीईटी पास शिक्षा मित्रों ने शनिवार को एक दिन का भोजन त्याग कर प्रदर्शन किया। शिक्षा मित्र स्थाई किए जाने की मांग के लिए बीते 19 दिन से भीषण गर्मी में ईको गार्डेन में धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन


शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति के बैनर तले टीईटी पास शिक्षा मित्र बीती 27 मई से झुलसती गर्मी में ईको गार्डेन में धरना दे रहे हैं। मांगों पर कोई सुनवाई न होने से नाराज 11 शिक्षा मित्रों ने एक दिन का भोजन त्याग कर मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने की मांग की। 
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुडडू सिंह ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि 10 हजार रुपये मानदेय में परिवार की रोटी चला पाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतना कम मानदेय भी साल में सिर्फ 11 महीना ही दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश में सरकार की तरह उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्रों को भी स्थाई किया जाए। उन्होंने विभिन्न जिलों से तपती गर्मी शिक्षा मित्र बहनें धरना देकर मुख्यमंत्री रो-रो कर न्याय की गुहार लगा रही हैं। उन्होंने सीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि आज 19 दिन हो गए हैं अब आप हमें बुलाकर हमारी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने की कृपा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed