फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP TET paper leak case: Priyanka Gandhi attacks Yogi government after paper is out

यूपी टीईटी पेपर लीक प्रकरण : प्रियंका, अखिलेश और मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला

Sun, 28 Nov 2021 08:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 28 Nov 2021 08:30 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि भर्तियों में भ्रष्टाचार, पेपर आउट ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है। आज यूपी टेट का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया। 

विज्ञापन
UP TET paper leak case: Priyanka Gandhi attacks Yogi government after paper is out
अखिलेश यादव, मायावती व प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी टेट पर्चा आउट होने और परीक्षा निरस्त होने पर सपा- बसपा, कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। इसे भाजपा सरकार का कुप्रबंधन करार दिया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विभिन्न दलों के नेताओं ने कहा कि भाजपा के कुप्रबंधन की वजह से युवाओं के सपनों का सौदा हुआ।

विज्ञापन


भाजपा राज में हर स्तर पर शैक्षिक भ्रष्टाचार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में हर स्तर पर कुप्रबंधन है। देश व प्रदेश में शैक्षिक भ्रष्टाचार चल रहा है। यूपी टीईटी 2021 की परीक्षा का पेपर लीक होना और परीक्षा निरस्त होना इसका प्रमाण है। पेपर लीक होना लाखों बेरोजगार अभ्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार में पेपर लीक होना, परीक्षा व परिणाम रद्द होना आम बात है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है।
विज्ञापन


भाजपा राज में पेपर लीक होना आम बात
बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि जिस प्रकार सपा सरकार में नकल आम बात थी, उसी तरह भाजपा सरकार में पेपर लीक हो रहा है।  टीईटी परीक्षा रद्द होना गंभीर मामला है। 21 लाख परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यूपी सरकार इस घटना को गंभीरता से ले और उच्च स्तरीय जांच कराए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उजागर हुआ भर्ती का भ्रष्टाचार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भर्तियों में भ्रष्टाचार, पेपर आउट होना ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है। यूपी टीईटी का पेपर आउट होने की वजह से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर गया। हर बार पेपर आउट होने पर योगी सरकार ने भ्रष्टाचार में शामिल बड़ी मछलियों को बचाया है। इसलिए भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार आरोपियों केखिलाफ सख्त कार्रवाई करे।





बेरोजगारों के भविष्य के साथ मजाक
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यूपी टीईटी की परीक्षा का पेपर लीक होना दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। यह लाखों बेरोजगार अभ्यार्थियों के भविष्य के साथ मजाक है। भाजपा सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने में असफल रही है। इससे अभ्यार्थियों में निराशा है। उत्तर प्रदेश सरकार दोषियोंके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।


पेपर लीक सरकार से तंग आ गए है युवा
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यूपी टीईटी की परीक्षा रद्द होना लाखों परीक्षार्थियों के साथ भद्दा मजाक है। उत्तर प्रदेश के युवा इस पेपर लीख सरकार से तंग आ चुके हैं। पेपर लीक मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कानून व्यवस्था और पारदर्शिता की खुली पोल
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यूपी टीईटी पेपर लीख होना सरकार की कानून व्यवस्था और पारदर्शिता की पोल खोल रहा है। लाखों आवेदकों के सपनों को चकनाचूर किया गया है। सवाल यह है कि दोबारा परीक्षा का खर्च कौन उठाएगा। यह सीधे-सीधे मुख्यमंत्री की जवाबदेही से जुड़ा मुद्दा है। सॉल्वर गैंग अधिकारी और नेता हैं। सही से जांच हुई तो कई मंत्री पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed