{"_id":"669005f44dcb159b9702d79c","slug":"up-tent-city-will-be-built-on-two-and-a-half-acres-for-devotees-in-mahakumbh-tourism-department-intensified-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए ढ़ाई एकड़ में बनेगी टेंट सिटी, पर्यटन विभाग ने तेज की विभागीय तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए ढ़ाई एकड़ में बनेगी टेंट सिटी, पर्यटन विभाग ने तेज की विभागीय तैयारी
Thu, 11 Jul 2024 09:49 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 11 Jul 2024 09:49 PM IST
सार
Mahakumbh 2025: अगले साल प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ के लिए पर्यटन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कार्यक्रम में कई करोड़ लोगों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
कुंभ मेला, प्रयागराज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज में अगले वर्ष आयोजित होने वाले महाकुंभ-2025 की तैयारियां तेज हो गई हैं। यहां पर करोड़ों श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। यहां पर टेंट सिटी, होम स्टे, होटल के साथ ही झूंसी में ढाई एकड़ में टेंट सिटी बसाई जाएगी। इसमें दो सौ कॉटेज होंगे।
विज्ञापन
पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यहां सुपर डिलक्स, प्रीमियम, विला आदि श्रेणी की सुविधाएं मिलेंगी। महाकुंभ की सफलता के लिए विभाग तेजी से तैयारी कर रहा है। श्रद्धालुओं के स्नान, ध्यान, पूजन, आवागमन व ठहरने आदि के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए संगम पर अरैल व परेड ग्राउंड में भी टेंट सिटी बसाई जाएगी। अरैल में 25 एकड़ में बनने वाली टेंट सिटी में 2000 कॉटेज होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि झूंसी व अरैल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर जबकि परेड ग्राउंड में यूपी स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की तरफ से टेंट सिटी बनाई जाएगी। यहां पर 55 कॉटेज होगा। टेंट सिटी में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं रहेंगी। टेंट सिटी में पूरा माहौल आध्यात्मिक रहेगा। यज्ञ, प्रवचन, भजन संध्या, प्राकृतिक चिकित्सा, नदी का नज़ारा, सांस्कृतिक गतिविधियां, स्वदेशी व स्थानीय व्यंजन आदि सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन