फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Temperatures rise as soon as the westerly winds stop in the state, temperature is expected to reach 35 deg

यूपी: प्रदेश में पछुआ हवा थमते ही चढ़ा पारा, आने वाले दिनों में तापमान के 35 डिग्री होने का अनुमान

Sat, 08 Mar 2025 09:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Mar 2025 09:27 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। पछुआ हवाएं थमते ही पूरे प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। होली के समय धूप में और तल्खी आ सकती है। 

विज्ञापन
UP: Temperatures rise as soon as the westerly winds stop in the state, temperature is expected to reach 35 deg
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में पहाड़ों से आने वाली उत्तरी-पछुआ हवाओं के थमते ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों की मानें तो प्रदेश में अब गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। अगले एक हफ्ते में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार चले जाने का अनुमान है।

विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को दिन के पारे में उछाल के साथ ही धूप की तपिश और हवा में रूखेपन के साथ गर्माहट महसूस हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार यूपी में शुक्रवार से अगले दो-तीन दिनों में, दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिलेगी। इसके साथ ही धीरे-धीरे रात का पारा भी चढ़ेगा। वहीं शुक्रवार को 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अमेठी सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन


होली पर होगी गर्मी
13 और 14 मार्च को होने वाली होली पर प्रदेश में किसी भी प्रकार का चक्रवात सक्रिय नहीं होगा। सुबह और शाम को छोड़कर मौसम में ठंड का एहसास नहीं दिखेगा। होली के दौरान दिन में तीखी धूप होगी साथ ही हवाएं भी गर्म रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed