{"_id":"6751b9b8325c17ebd80fe696","slug":"up-temperature-will-go-down-by-2-to-3-degree-in-uttar-pradesh-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी के कई जिलों में आठ व नौ दिसंबर को हल्की बारिश के आसार, गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी के कई जिलों में आठ व नौ दिसंबर को हल्की बारिश के आसार, गिरेगा तापमान
Thu, 05 Dec 2024 08:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Dec 2024 08:09 PM IST
सार
मौसम विभाग ने प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में ठंड के तेज होने और तापमान में गिरावट की भविष्यवाणी की है। वहीं, आठ व नौ दिसंबर को कई जिलों में बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नये विकसित हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 8 व 9 दिसंबर को यूपी के तराई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। प्रदेश में बृहस्पतिवार को भी लगातार दूसरे दिन 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चली। आसमान साफ होने से हवा में रूखापन और दोपहर की सीधी धूप में तपिश महसूस की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक फिलहाल मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
विज्ञापन
पछुआ के बावजूद दोपहर में हो रही तीखी धूप और गर्मी के सवाल पर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कोहरा नहीं होने से सुबह से सूरज की तपिश सीधे धरती की सतह तक आ रही है। इससे पछुआ का असर गर्मी घटाने के लिए नाकाफी हो रहा। आने वाले दिनों में पछुआ के जोर से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड में इजाफा होगा। हवा की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं, बोले - फडणवीस के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि हासिल करेगा महाराष्ट्र
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तीन दिन तक NRI, उसकी बहन और रिटायर्ड बैंक अफसर को रखा डिजिटल अरेस्ट, वसूले 2.90 करोड़
बृहस्पतिवार को उरई में सर्वाधिक 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, वाराणसी में 29.8 डिग्री और अयोध्या में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अयोध्या में सबसे कम 9 डिग्री, नजीबाबाद में 9.5 डिग्री और बरेली में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।