फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Teachers' organizations, angry over the deaths of BLOs, opened a front; the teacher made a video saying, "

UP: BLO की मौतों से नाराज शिक्षकों संगठनों ने खोला मोर्चा, वीडियो बनाकर शिक्षक ने कहा था- मेरी चार बेटियां हैं

Tue, 02 Dec 2025 06:11 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 02 Dec 2025 06:11 AM IST
सार

BLO death in Moradabad: यूपी में बीएलओ के काम में लगे शिक्षकों की मौत से शिक्षक संगठनों का आक्रोश फूटा है। हाल ही में मुरादाबाद के एक शिक्षक मौत हुई थी। 

विज्ञापन
UP: Teachers' organizations, angry over the deaths of BLOs, opened a front; the teacher made a video saying, "
मुरादाबाद में बीएलओ खुदकुशी चर्चाओं में है। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में लगे शिक्षामित्रों व कर्मचारियों की मौत से शिक्षक संगठनों में काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि उनका काम शिक्षण कार्य है, उसके बावजूद प्रशासन जबरन उनसे निर्वाचन से जुड़े कार्य कराता है। अत्यधिक दबाव के चलते वह काल के गाल में समा रहे हैं। इनके परिजनों को सरकारी नौकरी व मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने कहा कि कुछ बीएलओ ऐसे हैं जो पहली बार नियुक्त किए गए हैं। काफी दबाव के चलते वह काल के गाल में समा रहे हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि बीएलओ को प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्य पूरा करने का दबाव देते हैं। तकनीकी समस्याओं के कारण व सामाजिक सहयोग न मिलने के कारण लक्ष्य पूरा न होने पर वेतन रोकने आदि की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन


संगठन इसकी निंदा करता है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि विभिन्न जिलों से शिक्षकों के इस मामले में फोन आ रहे हैं। यह अव्यवहारिक व निंदनीय है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का कार्य साल भर होता है। चुनाव आयोग को इसके लिए संविदा पर कार्मिकों की नियुक्त करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि जितने भी बीएलओ की जान गई है, उनको एक करोड़ का मुआवजा, परिवार को सरकारी नौकरी, उनके माता-पिता को चिकित्सीय बीमा, बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाए।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 10 दिसंबर से परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। उसके बाद बच्चों का निपुण आकलन होना है। बिना शिक्षक बच्चे कैसे परीक्षा देंगे। उन्होंने शासन से शिक्षकों को तत्काल बीएलओ के कार्य से मुक्त कराने की मांग की है। अन्यथा शिक्षक इसके लिए आंदोलन को बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

चर्चाओं में बीएलओ सर्वेश की मौत
हाल ही में बीएलओ के माम में लगे शिक्षक सर्वेश की मौत चर्चाओं में है। मुरादाबाद में बीएलओ सर्वेश सिंह ने सुसाइड नोट में अपने स्कूल के बच्चों के प्रति प्यार और दिल की कशमकश को दर्शाया है। उन्होंने लिखा मुझे माफ करना मेरे विद्यालय के प्यारे बच्चों। बहुत बहुत प्यार। मन लगाकर पढ़ाई करना मेरे बच्चों, दिल बहुत दुख रहा है। लिखते हुए मन नहीं मान रहा है। कुछ समय से आपको (बच्चों को) शिक्षण कार्य नहीं करा पाया। 

Trending Videos

जान देने से पहले वीडियो में फूट-फूट कर रोए बीएलओ

UP: Teachers' organizations, angry over the deaths of BLOs, opened a front; the teacher made a video saying, "
 प्राइमरी विद्यालय में एसआईआर का काम निपटाते बीएलओ। 

फंदे पर लटक कर जान देने से पहले का बताकर बीएलओ सर्वेश सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है जिसमें वह रोते हुए   एसआईआर से हो रही परेशानी को बयां कर रहे हैं। दो मिनट 40 सेकेंड के वीडियो में वह बोलते नजर आ रहे हैं मेरी मम्मी मेरे बाद मेरे बच्चों का ख्याल रखना। मुझसे नहीं हो पा रहा है। मेरी पत्नी बबली मुझे माफ कर देना। मैं तुम्हारी दुनिया से दूर जा रहा हूं। मेरी दीदी मेरे बच्चों का ख्याल रखना। फिर से बीएलओ फूट फूट कर रोने लगते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके मोबाइल से मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed