फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Teachers and railway workers mobilized for old pension in up

यूपी: पुरानी पेंशन के लिए लामबंद हुए शिक्षक और रेलकर्मी, 21 नवंबर को स्कूल गेट के बाहर धरना देंगे अध्यापक

Fri, 03 Nov 2023 10:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 03 Nov 2023 10:26 PM IST
सार

प्रदेश के विभिन्न विभागों में पुरानी पेंशन के लिए चल रहे प्रदर्शन और गति पकड़ रहे हैं। स्कूल के शिक्षक अब विद्यालय के गेट के बाहर धरना देंगे। 

विज्ञापन
UP: Teachers and railway workers mobilized for old pension in up
पुरानी पेंशन को लेकर अलग-अलग विभाग के कर्मचारी एकजुट हुए हैं। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण गुट) पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर विद्यालय इकाई से समर्थन पत्र लिखवा रहा है, इसे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। वहीं 21 नवंबर को सभी विद्यालयों के गेट पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह व महामंत्री राम बाबू शास्त्री ने सभी जिला व मंडल अध्यक्ष को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि इसी क्रम में शिक्षकों की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 22-23 नवंबर को शिक्षा निदेशालय का घेराव व प्रदर्शन किया जाएगा। जिला इकाई विद्यालयों के गेट पर प्रदर्शन विद्यालय बंद होने के बाद करेंगे। प्रांतीय, मंडलीय व जिले के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


आईटी सेल के प्रदेश संयोजक संजय द्विवेदी ने कहा कि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 01 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त या कार्यरत ऐसे शिक्षक जिनकी नियुक्ति का विज्ञापन 01 अप्रैल 2005 के पहले का हो, की जानकारी विभाग ने मांगी है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने जिला व मंडल के डीआईओएस कार्यालय के माध्यम से समय से भिजवाना सुनिश्चित करें ताकि संबंधित शिक्षक को इसका लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ मंडल के बैनर तले रेलकर्मी शुक्रवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लामबंद हुए। रेलकर्मियों ने निजीकरण व निगमीकरण के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। यूनियन के सहायक महामंत्री जगदम्बा तिवारी ने बताया कि लखनऊ के साथ ही मंडल की 19 शाखाओं के सैकड़ों कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। रेलवे में निजीकरण व निगमीकरण को तत्काल बंद किया जाएगा। यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष अजय दुबे ने इंजीनियरिंग व परिचालन के गेटमैनों व सिग्नलिंग विभाग के कर्मियों की ड्यूटी आठ घंटे करने का रोस्टर नहीं जारी करने पर नाराजगी जताई। 


मंडल अध्यक्ष आरपी राव ने नई पेंशन स्कीम को रद्द करके पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, महिला कर्मचारियों व दिव्यांगों के लिए कार्यस्थल पर शौचालय बनवाने, प्रतिवर्ष आवास का किराया प्रतिशत बढ़ाने की मांग भी उठाई गई। धरना प्रदर्शन के दौरान पीयूष निगम, सुभाष श्रीवास्तव, वजाहत अहमद, हरजिन्दर सिंह मौजूद रहे। उधर, एनई रेलवे मजदूर यूनियन की ऐशबाग शाखा की ओर से युवा ट्रैकमैनों के लिए शुक्रवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मंडल मंत्री आरएन गर्ग ने ट्रैकमैनों के मुद्दों को उठाया। मोहम्मद नसीम ने शाखा अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव को अंगवस्त्र भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed