{"_id":"689603c97890327e8c0cec5a","slug":"up-teacher-transfer-5378-teachers-of-basic-education-department-transferred-read-full-update-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Teacher Transfer: बेसिक शिक्षा विभाग के 5378 शिक्षकों का हुआ तबादला, पढ़ें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Teacher Transfer: बेसिक शिक्षा विभाग के 5378 शिक्षकों का हुआ तबादला, पढ़ें पूरा अपडेट
Fri, 08 Aug 2025 07:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Aug 2025 07:33 PM IST
सार
यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग के 5378 शिक्षकों का तबादला किया गया है। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा परिषद ने तबादला सूची जारी की। वहीं जिन स्कूलों का विलय निरस्त हो गया है, उनके शिक्षक अपने विद्यालय में ही तैनात रहेंगे। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में चल रही शिक्षकों की तबादला प्रक्रिया के तहत 5378 शिक्षकों का तबादला हुआ है। बेसिक शिक्षा परिषद ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को तबादले का तोहफा दिया है। हालांकि जिन विद्यालयों का विलय निरस्त किया गया है, वहां के शिक्षक अपनी मूल जगह पर ही काम करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में कम नामांकन वाले 10827 परिषदीय विद्यालयों के विलय (पेयरिंग) के बाद सरप्लस शिक्षकों को, जरूरत वाले विद्यालयों में भेजने के लिए 23 जुलाई से तबादला प्रक्रिया शुरू की गई थी। हालांकि तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए बाद में आवेदन की तिथि बढ़ाई भी गई थी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बीच में परिषद की ओर से यह भी कहा गया कि विलय वाले विद्यालयों के शिक्षक भी तबादले के लिए आवेदन करेंगे। लेकिन, पिछले दिनों एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी व 50 से ज्यादा नामांकन वाले विद्यालयों का विलय निरस्त करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद से विलय निरस्त होने वाले विद्यालयों के शिक्षकों में ऊहापोह भी था। अंतिम रूप से जारी तबादला सूची में विलय निरस्त होने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को शामिल नहीं किया गया। वे अपनी मूल जगह पर ही काम करते रहेंगे।