{"_id":"6a95e7cb95ada1ee5f0b9425","slug":"up-t20-league-playoff-matches-will-be-played-at-ekana-stadium-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1899621-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे यूपी टी-20 लीग के प्लेऑफ मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे यूपी टी-20 लीग के प्लेऑफ मुकाबले
विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर में लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगामी प्लेऑफ और फाइनल मैच स्थानांतरित कर दिए गए हैं। ये मुकाबले ग्रीनपार्क स्टेडियम के बजाय इकाना स्टेडियम में पूर्व निर्धारित तिथियों में ही खेले जाएंगे।
यूपी टी-20 लीग संचालन परिषद के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि लीग प्रबंधन के लिए खिलाड़ियों के हित और सभी टीमों को समान अवसर देना सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानपुर में लगातार बारिश से मैचों को पूरा कराना संभव नहीं हो पा रहा था। इससे खेल पर असर पड़ रहा था।
बताया कि प्लेऑफ जैसे महत्वपूर्ण मैचों में सभी टीमों को पूरे 20 ओवर खेलने का उचित अवसर मिलना आवश्यक है। आने वाले दिनों के मौसम पूर्वानुमान में भी कानपुर में लगातार बारिश की संभावना थी। गीले मैदान से खिलाड़ियों के लिए चोट का जोखिम बढ़ सकता है। मैचों के बार-बार बाधित होने से शारीरिक और मानसिक थकान भी बढ़ती है। बताते चलें कि इकाना स्टेडियम में तीन सितंबर को पहला क्वालिफायर दोपहर तीन बजे (मेरठ मावरिक्स बनाम लखनऊ फॉल्कंस), इसी दिन 7:30 बजे पहला एलिमिनेटर, चार सितंबर को दूसरा क्वालिफायर और छह सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।