फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: System of primary schools will change, now studies will be done on white and green boards instead of black

यूपी: प्राइमरी स्कूलों की बदलेगी व्यवस्था, ब्लैकबोर्ड की जगह अब व्हाइट और ग्रीन बोर्ड पर होगी पढ़ाई

Thu, 10 Jul 2025 10:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 10 Jul 2025 10:23 PM IST
सार

Green boards in primary schools: यूपी के प्राथमिक स्कूल प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर बेहतर किए जा रहे हैं। अब इन स्कूलों में ब्लैक बोर्ड की जगह व्हाइट और ग्रीन बोर्ड का इस्तेमाल होगा। 

विज्ञापन
UP: System of primary schools will change, now studies will be done on white and green boards instead of black
यूपी के स्कूलों में होंगे ग्रीन बोर्ड। प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : डेमो पिक।

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में ब्लैक बोर्ड की जगह अब व्हाइट व ग्रीन बोर्ड लेंगे। विद्यालयों को स्मार्ट बनाने के तहत चल रही कवायद, स्मार्ट क्लास रूम व पठन-पाठन के साथ ही अब व्हाइट व ग्रीन बोर्ड लगाए जाएंगे। वहीं विद्यालयों के लिए जारी कंपोजिट ग्रांट के व्यय आदि की जानकारी भी दीवारों पर पेंट की जाएगी, ताकि सभी को इसके बारे में पता लग सके।

विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों के लिए सत्र 2025-26 के लिए कंपोजिट ग्रांट की 246 करोड़ (50 फीसदी) की राशि मंगलवार को जारी कर दी गई है। इसमें निर्देश दिया गया है कि सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में व्हाइट व ग्रीन बोर्ड लगाए जाएं। यह छात्रों के लिए ज्यादा उपयोगी व आंखों के लिए भी बेहतर होंगे। इस ग्रांट से विद्यालयों में प्रयोग के लिए दिए गए टैबलेट के लिए सिम व इंटरनेट में भी प्रयोग किया जा सकेगा।
विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि कंपोजिट ग्रांट की 10 फीसदी राशि का प्रयोग विद्यालयों की सफाई पर किया जाएगा। इससे जुड़ी सामग्री खरीदी जा सकेगी। इसके अलावा सभी विद्यालयों में आवश्यक दवाएं व फर्स्ट एड की व्यवस्था की जाएगी। विद्यालयों में अग्निशमन यंत्र की भी व्यवस्था की जाए। विद्यालय के एलईडी, ट्यूबलाइट, पंखे आदि को ठीक कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed