फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Sweeper kicks patient in Rae Bareli hospital, suspended by Deputy CM after video goes viral

यूपी: रायबरेली में स्वीपर ने मरीज को लातों से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम ने किया निलंबित

Tue, 30 Jun 2026 07:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 30 Jun 2026 07:25 PM IST
सार

Sweeper beats patient: रायबरेली के अस्पताल में स्वीपर के द्वारा मरीज को लातों से पीटने का एक वीडियो सामने आया था। इस पर शासन ने सख्त एक्शन लिया है। 

विज्ञापन
UP: Sweeper kicks patient in Rae Bareli hospital, suspended by Deputy CM after video goes viral
मरीज को लातों से पीटने का वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रायबेली के जिला अस्पताल में मंगलवार को एक अमानवीय चेहरा सामने आया। सुबह अस्पताल में जमीन पर बैठे अर्धविक्षिप्त युवक को महिला स्वीपर ने पैरों से पीटा और उसे गाली दी। खास बात यह रही कि स्वीपर के बगल में खड़ा गार्ड यह तमाशा देखता रहा। इस घटना का वीडियो जब वायरल हुआ तो अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई। मामले की जानकारी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को हुई तो उन्होंने सोशल मीडिया वॉल पर इस घटना की निंदा करते हुए स्वीपर को निलंबित किए जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन




जिला अस्पताल के वार्ड में इंट्री गेट के बाहर गैलरी में एक अर्धविक्षिप्त युवक जमीन पर बैठा था। वह समझ नहीं पा रहा था कि उसे कहां जाना है। उनकी मदद के लिए कोई भी नहीं था। इसी दौरान महिला स्वीपर आती है और वह युवक की पीठ और सिर पर पैरों से वार करती है। यही नहीं उसे गाली भी देती है। स्वीपर के साथ खड़ा गार्ड केवल मूकदर्शक बना देख रहा था। युवक कहां से आया, कैसे आया, इसकी कोई जानकारी नहीं ली गई, बल्कि अमानवीय व्यवहार कर उसे जिला अस्पताल से खदेड़ा गया।
विज्ञापन


इस घटना का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ। सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने स्वीपर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला को हटाते हुए विभागीय कार्रवाई की गई है। इस बीच सोशल साइट के माध्यम से मामला लखनऊ पहुंच गया और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वीपर को निलंबित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा कि स्वीपर को निलंबित किया गया है। ऐसी घटना किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं होगी। किसी भी मरीज के साथ दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वीपर निलंबित

 जिला चिकित्सालय में मरीज के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वीपर को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। रायबरेली जिला अस्पताल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वाररल हुआ। वीडियो में एक कर्मचारी द्वारा मरीज के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पैर से मारने तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। इस वीडियो को उप मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला चिकित्सालय रायबरेली के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार ने स्वीपर पिंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उसे आयुष विभाग की ओपीडी से संबद्ध किया गया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जिसमें डॉ. दिनेश प्रताप सरोज, डॉ. ऋचा और सुषमा यादव शामिल हैं।

मरीज से अभ्रदता होने पर होगी सख्त कार्रवाई

UP: Sweeper kicks patient in Rae Bareli hospital, suspended by Deputy CM after video goes viral
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि मरीजों के साथ अभद्रता की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई करें। अधीक्षक कर्मचारियों को कार्य एवं व्यवहार का प्रशिक्षण दें।

एसीएस घोष ने भेजे गए निर्देश में कहा कि किसी भी अस्पताल के कर्मचारी द्वारा मरीज से अभद्रता की जाती है तो उसके लिए संबंधित कर्मचारी के साथ ही उसका अधीक्षक भी जिम्मेदार होगा। ऐसे में सभी अधीक्षक अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर नजर रखें। कर्मचारियों को समय- समय पर समझाते रहें। जिन कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार न हो, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, अमानवीय व्यवहार अथवा सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed