फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Swatantra Dev said, the dream of opposition to return to power flew away like dry leaves

यूपी : स्वतंत्र देव बोले, सूखे पत्तों की तरह उड़ गए विपक्ष के सत्ता में लौटने के ख्वाब

Sun, 04 Jul 2021 11:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Jul 2021 11:35 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार की जंग अपराधियों, भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध है।

विज्ञापन
UP: Swatantra Dev said, the dream of opposition to return to power flew away like dry leaves
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में डबल इंजन वाली भाजपा की सरकारों के शासन में विकास, सुशासन और समृद्धि आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की लोकप्रियता से समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों के सत्ता में लौटने के ख्वाब सूखे पत्ते की तरह उड़ गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार की जंग अपराधियों, भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख को अपनी सरकार में संरक्षित किलों के ढहने से पीड़ा है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भी सपा के गढ़ माने जाने वाले जिलों में मिली हार से अखिलेश हताश हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं, इससे बेहतर होगा कि वे लोकतंत्र का सम्मान करते हुए अपनी हार को स्वीकार करते और आत्ममंथन करते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में समाजवादी पार्टी की जमीन खिसक चुकी है। इस सच को स्वीकार करने के बजाय सपा प्रमुख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को उत्तराखंड स्थानांतरित करने की बात कह रहे है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के बयान से लगता है कि उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी और सपा को जनता नकार देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed