{"_id":"6a17251ce22f2ee3090170b2","slug":"up-swami-abhishek-brahmachari-said-mother-cow-is-a-symbol-of-sanatan-calling-it-an-animal-is-wrong-he-crit-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी बोले: गौ माता सनातन की प्रतीक, इन्हें पशु कहना गलत; चलाया जाएगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी बोले: गौ माता सनातन की प्रतीक, इन्हें पशु कहना गलत; चलाया जाएगा अभियान
Wed, 27 May 2026 10:38 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 27 May 2026 10:38 PM IST
सार
Swami Abhishek Brahmachari: स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने घोषणा की कि देश के हर जिले में विशेष संवाद के जरिए लोगों को एकजुट किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने लखनऊ प्रवास के दौरान “सबकी माता गौ माता” अभियान के तहत जनमानस से गौ संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय सनातन परंपरा की प्रतीक हैं, जिनमें 38 हजार देवी-देवताओं का वास माना गया है। जो लोग गाय को महज पशु कहते हैं, उन्हें अपनी भाषा में सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस पर निशाना और पीएम मोदी की सराहना
स्वामी ने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि 7 नवंबर 1966 को दिल्ली में स्वामी करपात्री जी महाराज के नेतृत्व में हुए गौ रक्षा आंदोलन को दबाने के लिए तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने नरसंहार करवाया था, जिसे सनातन समाज कभी नहीं भूलेगा। वहीं, उन्होंने वर्ष 2014 के बाद से सनातन मूल्यों और गौ माता की प्रतिष्ठा के लिए निरंतर प्रयास करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, असम, बिहार और बंगाल जैसे राज्यों में गौ रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
हर जिले में चलेगा जागरूकता संवाद
उन्होंने घोषणा की कि देश के हर जिले में विशेष संवाद के जरिए लोगों को एकजुट किया जाएगा। गौ माता का दूध सभी धर्मों के लोग पीते हैं, इसलिए उन्होंने सभी से गौ संरक्षण के लिए आगे आने और सनातन विरोधी तत्वों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन