{"_id":"6a03f9d19a5cbc93a50d0cff","slug":"up-suvendu-adhikari-s-pa-murdered-stf-gathering-clues-about-shooters-direct-connection-to-bihar-emerging-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, शूटरों का सुराग जुटा रही एसटीएफ; बिहार से जुड़ रहा है सीधा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, शूटरों का सुराग जुटा रही एसटीएफ; बिहार से जुड़ रहा है सीधा कनेक्शन
Wed, 13 May 2026 09:40 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 13 May 2026 09:40 AM IST
सार
Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ अहम सुराग जुटा रही है।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या हो गई थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में यूपी एसटीएफ बिहार के शूटरों के बारे में सुराग जुटा रही है। इधर, कोलकाता पुलिस ने आधिकारिक रूप से यूपी एसटीएफ से सहयोग नहीं मांगा है। हालांकि इस हत्याकांड में बलिया के राज सिंह की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
बता दें कि राज सिंह को गिरफ्तार करने में यूपी पुलिस ने सहयोग किया था। बाद में उसे कोलकाता पुलिस के हवाले कर दिया। राज सिंह पर शूटरों का इंतजाम करने और उन्हें संसाधन मुहैया कराने का आरोप है। इसके बाद एसटीएफ उसके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। खासकर बिहार के उन शूटरों के बारे में पता लगाया जा रहा है, जो हाल ही में जेल से छूटे थे।
विज्ञापन
यह आशंका भी जताई जा रही है कि इन शूटरों को यूपी के किसी बाहुबली ने चंद्रनाथ रथ की हत्या की सुपारी दी थी। इस मामले की गहनता से छानबीन के लिए प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पश्चिम बंगाल पुलिस के संपर्क में हैं और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। राज सिंह को कोलकाता पुलिस ने रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ में सामने आए तथ्यों को भी साझा किया जा सकता है, जिससे शूटरों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन