{"_id":"669d05a11c7668b52b0ebf17","slug":"up-survey-starts-in-flood-effected-areas-in-state-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बाढ़ प्रभावित इलाके में फसल सर्वे शुरू, दिया जाएगा मुआवजा और बीमा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बाढ़ प्रभावित इलाके में फसल सर्वे शुरू, दिया जाएगा मुआवजा और बीमा का लाभ
Sun, 21 Jul 2024 06:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 21 Jul 2024 06:27 PM IST
सार
बाढ़ प्रभावित इलाके में फसल सर्वे शुरू हो गया है। वहीं, पशुओं के टीकाकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। प्रदेश के करीब 40 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाके में फसलों के नुकसान का सर्वे शुरू हो गए है। सर्वे के आधार पर मुआवजा और कृषि बीमा योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इस बीच पशुओं के टीकाकरण के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के करीब 40 जिले में बाढ़ का असर है। इसके लिए राज्य आपदा कोष से मुख्यमंत्री ने 120 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इसमें 20 जिलों को पांच-पांच व अन्य को एक-एक करोड़ रुपये दिए गए हैं। इससे कृषि निवेश अनुदान में भी खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि बाढ़ प्रभावित इलाके में फसल सर्वे किया जाए। नुकसान के साथ ही मुआवजे का भी आकलन किया जाएगा। बाढ़ प्रभावित इलाके में करीब 15 हजार किसान फसल बीमा योजना में शामिल हैं। ऐसे में इन किसानों के फसल नुकसान की अलग से सूची तैयार की जाएगी ताकि उन्हें समय पर मुआवजा दिया जा सके।
विज्ञापन
इसी तरह पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को गलाघोंटू , खुरपका एवं मुंहपका का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह टीका सभी पशु चिकित्सालयों, पशुधन प्रसार केंद्रों पर निशुल्क लगाया जा रहा है। सभी चिकित्सालयों को टीम बनाकर बाढ़ प्रभावित इलाके में टीकाकरण शिविर लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं।