फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up subordinate services selection commission give jobs to only 940 people instead of nine and a half thousand recruitment in 100 days

योगी सरकार के 100 दिन: लक्ष्य साढ़े नौ हजार भर्ती का, हुईं साढ़े नौ सौ से भी कम

Mon, 04 Jul 2022 05:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Jul 2022 05:25 PM IST
सार

आयोग ने तीन नए विज्ञापन जारी करने का लक्ष्य रखा था। इसमें से सिर्फ दो के ही विज्ञापन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2022 (पीईटी) और प्रवर/अवर सहायक, पूर्ति निरीक्षक निकाले हैं।

विज्ञापन
up subordinate services selection commission give jobs to only 940 people instead of nine and a half thousand recruitment in 100 days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने योगी सरकार 2.0 के सौ दिन के कार्यकाल में 9500 युवाओं को नौकरी देने का दावा किया था। लेकिन आयोग सौ दिन में 10 फीसदी से भी कम 940 युवाओं का ही चयन कर सका है।

विज्ञापन


आयोग ने भर्ती के तीन नए विज्ञापन जारी करने, तीन भर्ती परीक्षाएं कराने और चार परीक्षाओं के नतीजे जारी करने का वादा किया था। लेकिन आयोग सिर्फ कनिष्ठ सहायक के 535 पदों और आबकारी सिपाही के 405 पदों के ही भर्ती परिणाम जारी कर सका। 
विज्ञापन


9212 एएनएम भर्ती का कार्य भी निर्धारित समय में पूरा नहीं हो सका है। हालांकि आयोग ने तीन भर्ती परीक्षाओं के आयोजन लक्ष्य की तुलना में पांच परीक्षाएं कराई हैं। इनमें 16 अप्रैल को जेई 2018, आठ मई को एनएनएम मुख्य परीक्षा, 22 मई को मंडी परिषद के नक्शा नवीस एवं रोड रोलर चालक और सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा कराई गई। तीन जुलाई को सहायक बोरिंग टेक्नीशियन की परीक्षाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन जारी करने व नतीजे देने में भी पिछड़े

आयोग ने तीन नए विज्ञापन जारी करने का लक्ष्य रखा था। इसमें से सिर्फ दो के ही विज्ञापन प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2022 (पीईटी) और प्रवर/अवर सहायक, पूर्ति निरीक्षक निकाले हैं।

इसी तरह चार परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने के लक्ष्य की तुलना में सिर्फ तीन परीक्षाओं आबकारी सिपाही, कनिष्ठ सहायक और एएनएम की लिखित परीक्षा का ही परिणाम जारी किया है। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार का कहना है कि आवेदन पत्रों और दस्तावेजों का बारीकी से सत्यापन चल रहा है जिससे भविष्य में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि आगामी आठ दस दिन में एएनएम चयन पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed