फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP sub inspector exam results 2016 2485 candidates passed

दरोगा भर्ती परीक्षा: 3307 पद 6.31 लाख आवेदक, 2485 मिले काबिल, 822 सीटें रह गईं खाली

Fri, 01 Mar 2019 09:11 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 01 Mar 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
UP sub inspector exam results 2016 2485 candidates passed
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक (दरोगा) सीधी भर्ती 2016 का अंतिम परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया। 3307 पदों के लिए भर्ती निकली थी लेकिन बोर्ड को 2485 अभ्यर्थी ही दरोगा बनने के योग्य मिल पाए। 
विज्ञापन


यानी 822 पद योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गए। खाली रह गए सभी पद आरक्षण कोटे के हैं। परीक्षा के लिए 6,30926 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

भर्ती बोर्ड के चेयरमैन राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों, अचयनित अभ्यर्थियों और लिखित परीक्षा में असफल हुए अभ्यर्थियों की सूची भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया 17 जून 2016 को प्रारंभ हुई थी। 12 दिसंबर 2017 से 23 दिसंबर 2017 के बीच ऑनलाइन लिखित परीक्षा हुई थी। 22 जून 2018 से 13 फरवरी 2019 तक विभिन्न तिथियों में अभिलेखों का सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण कराया गया। 1 जुलाई 2018 से 13 फरवरी 2019 तक विभिन्न तिथियों में दौड़ कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग की 300 आरक्षित सीटें रह गईं लगभग खाली

महिला वर्ग के लिए आरक्षित 300 सीटों में से केवल 5 ही काबिल अभ्यर्थी मिल पाईं जो पिछड़ा वर्ग की हैं। 

एसटी के 48 पद, एक ही मिला योग्य
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस पुरुष के एससी के 504 पदों के लिए केवल 94 जबकि एसटी के 48 पदों के लिए केवल एक व्यक्ति ही योग्य मिला। प्लाटून कमांडर के लिए आरक्षित 44 एससी और चार एसटी की भी सीटें खाली रह गईं। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के एससी के लिए आरक्षित 20 पदों में से केवल एक ही भर पाईं जबकि एसटी की दोनों सीटें खाली रह गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed