फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Students protest over demand on UPPCS exam.

UP: पीसीएम परीक्षा को लेकर लखनऊ व बाराबंकी में भी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, आयोग का पुतला जलाया

Thu, 14 Nov 2024 04:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Nov 2024 04:09 PM IST
सार

यूपीपीसीएस द्वारा एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने और नॉर्मलाइजेशन निरस्त करने की मांग को लेकर प्रयागराज में हो रहा प्रदर्शन अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी फैलने लगा है। अभ्यर्थियों ने लखनऊ में भी प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
UP: Students protest over demand on UPPCS exam.
प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने को लेकर प्रयागराज में जारी अभ्यर्थियों का प्रदर्शन और अन्य शहरों में भी फैलने लगा है। बृहस्पतिवार दोपहर को अभ्यर्थियों ने लखनऊ और बाराबंकी में भी प्रदर्शन किया। लखनऊ में लखनऊ विश्वविद्यालय की समाजवादी छात्र सभा इकाई के द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लोकसेवा आयोग का पुतला जलाया। वहीं, बाराबंकी में शहर से गुजरे लखनऊ अयोध्या हाईवे पर एकत्र छात्र, बैनर, पोस्टर और तख्ती लिए छात्र एकता जिंदाबाद और एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने के जोरदार नारे लगा रहे थे। कई छात्रों ने बताया कि प्रयागराज में इसे लेकर संघर्ष हो रहा है और वह भी इस आंदोलन में अपनी पूरी भागीदारी करेंगे।

विज्ञापन


छात्रों द्वारा शहर के पटेल तिराहे से बस अड्डा होते हुए स्टेशन रोड की ओर निकाले गए जुलूस के कारण सड़क पर जाम के हालात पैदा हो गए। करीब एक घंटे तक सैकड़ों वाहन बाराबंकी शहर में ही फंसे रहे। इससे बस स्टेशन पर संचालित बसों का आवागमन व संचालन भी प्रभावित हुआ। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी व अन्य पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में लग रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed