फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP STF arrested MD of ani bullian Ajeet Gupta in Lucknow.

निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अजीत गुप्ता को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2020 12:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 Jul 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
UP STF arrested MD of ani bullian Ajeet Gupta in Lucknow.
गिरफ्तार हुआ अजीत गुप्ता। - फोटो : amar ujala

यूपी में कोरोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अनी बुलियन के एमडी अजीत गुप्ता को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अयोध्या, लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

विज्ञापन


सुल्तानपुर जिले में अजीत गुप्ता की कंपनी ने किसानों से करीब 40 करोड़ रुपये की ठगी की है। किसानों के अनुसार जिले में करोड़ों रुपये की ठगी की घटना को अंजाम देने वाली अनी बुलियन कंपनी के एमडी अजीत गुप्ता की पत्नी निहारिका सिंह भारत के विदेश सेवा में तैनात है।
विज्ञापन


जाहिर तौर पर उसकी बड़े राजनेताओं के साथ मुलाकात भी होती रहती थी। इनकी तमाम फोटो अजीत गुप्ता के पास थी। अजीत गुप्ता ने इसका भरपूर फायदा उठाया। प्रदेश के कई जिलों में खुले कंपनी के दफ्तरों में बाकायदा राजनेताओं के साथ पत्नी की फोटो लगाई गई थी। जब भी कंपनी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाता तो अजीत गुप्ता की पत्नी निहारिका भी कार्यक्रम में मौजूद रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान इसी रसूख के झांसे में आकर अपना सब कुछ गवां बैठे। एक अनुमान के मुताबिक कंपनी में करीब पांच सौ करोड़ रुपये का किसानों के साथ ही आम लोगों ने निवेश किया था। जब लोगों ने कंपनी से अपने पैसे मांगने शुरू किए तो एक के बाद एक दफ्तर बंद होने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed