फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP STF arrested a man who blackmailed many girls with deep fake pics and video.

Lucknow: डीपफेक का इस्तेमाल कर लड़कियों को करता था ब्लैकमेल, बरामद की गईं कई आपत्तिजनक फोटो

Wed, 24 Jul 2024 05:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Jul 2024 05:11 PM IST
सार

एसटीएफ ने आरोपी को चिनहट से गिरफ्तार किया है। उसके पास से अलग-अलग लड़कियों से की गई 36 पेज की चैटिंग का स्क्रीनशॉट और कई लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो बरामद हुई है।

विज्ञापन
UP STF arrested a man who blackmailed many girls with deep fake pics and video.
गिरफ्तार किया गया युवक रब्बानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कतर से लौटकर एक युवक डीपफेक का इस्तेमाल कर लड़कियों की अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल कर रहा था। यूपी एसटीएफ ने आरोपी को चिनहट इलाके से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो फर्जी आधार कार्ड और कई लड़कियों की अश्लील तस्वीरें व वीडियो मिले हैं। आरोपी खुद को रेडियो जॉकी बताता था।

विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार, गाजीपुर थाने में कुछ दिन पहले एक महिला ने केस दर्ज कराया था। उनकी 15 साल की बेटी के नाम से पांच फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई गई थीं। फिर डीपफेक का इस्तेमाल कर अश्लील फोटो बनाकर वायरल किया गया था। चैटिंग के दौरान आरोपी ने किशोरी पर होटल में मिलने और रुपये की मांग पूरी करने की डिमांड की थी। ऐसा न करने पर उसका वीडियो अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


इस मामले में मंगलवार को यूपी एसटीएफ ने चिनहट के मटियारी इलाके से आरोपी बाराबंकी दक्षिणी टोला निवासी रब्बानी को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, दो फर्जी आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक डीएल, अलग-अलग लड़कियों से की गई 36 पेज की चैटिंग का स्क्रीनशॉट और कई लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कतर में रहकर किया था एडिटिंग का काम
रब्बानी ने पूछताछ में बताया कि वह जनवरी 2023 में कतर गया था। वहां पर छह महीने कंप्यूटर पर एडिटिंग का काम किया और लौट आया था। बीते जनवरी माह में टेलीग्राम के माध्यम से Deepfake व Bot NubeeAl ग्रुप से जुड़ा, वहां पर वेबसाइट/एप के माध्यम से न्यूड फोटो बनाने के लिए जानकारी हासिल की। इसके बाद उसने इंस्टाग्राम से लड़कियों की फोटो/वीडियो चोरी की। आरोपी ने सोमवार को विकासनगर की रहने वाली एक लड़की को ब्लैकमेल करते हुए होटल में मिलने व रुपये की मांग की थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फेक आधार कार्ड मेकर एप के माध्यम से अपनी फोटो लगाकर राज सिंह नाम से आधार कार्ड बनाया था।


जानिए क्या है डीपफेक
रियल वीडियो में दूसरे के चेहरे को फिट कर देने को डीपफेक कहा जाता है। इसमें वीडियो और ऑडियो को टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर की मदद से बनाया जाता है। इन दिनों डीपफेक बनाने से जुड़े ऐप मार्केट में मौजूद हैं, जिनकी मदद से आसानी से डीपफेक वीडियो व फोटो को बनाया जा सकता है। फोटो और वीडियो के आईब्रो, लिप्स को देखकर और उसके मूवमेंट से भी पहचान की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed