फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State will get highway projects worth Rs 15573 crore, these districts including Agra, Mathura are going to

यूपी: प्रदेश को मिलेंगी 15573 करोड़ रुपये की हाईवे परियोजनाएं, आगरा, मथुरा साहित इन जिलों को होने जा रहा लाभ

Mon, 20 Jan 2025 08:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 20 Jan 2025 08:22 AM IST
सार

Highways in UP: यूपी को जल्द मिलेंगी 15573 करोड़ रुपये की हाईवे परियोजनाएं मिलने जा रही हैं। इस योजना से कानपुर, बाराबंकी और बहराइच समेत कई जिलों की राह आसान होने जा रही है। 
 

विज्ञापन
UP: State will get highway projects worth Rs 15573 crore, these districts including Agra, Mathura are going to
यूपी में हाइवे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 यूपी में 15573 करोड़ रुपये की नई हाईवे परियोजनाएं जमीन पर उतरने जा रही हैं। इससे कानपुर, बाराबंकी, बहराइच, अलीगढ़, आगरा, मथुरा और बरेली समेत कई जिलों की राह आसान होगी। इनमें से चार परियोजनाओं की वित्तीय बिड खुल चुकी हैं, जबकि पांच परियोजनाओं के लिए विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जा रही है।

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के दिल्ली के सूत्रों के अनुसार, बरेली के 4-6 लेन दक्षिणी बाईपास के लिए डीपीआर तैयार हो रही है। इसकी लंबाई 30 किमी होगी और अनुमानित लागत 2000 करोड़ रुपये है। इसी तरह से कबरई-कानपुर को फोरलेन करने और बाराबंकी-जरवल (पैकेज-1) मार्ग के लिए भी विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इनकी लागत क्रमश: 3900 करोड़ और 1550 करोड़ रुपये है। बाराबंकी जरवल मार्ग का यह पैकेज-1 करीब 35.7 किमी लंबा होगा।
विज्ञापन


बाराबंकी-जरवल मार्ग के पैकेज-2 में घाघरा नदी पर फोरलेन ब्रिज और आरओबी (रेलवे उपरिगामी सेतु) बनेगा। 7.3 किमी लंबी इस परियोजना पर 750 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जरवल से बहराइच के बीच 58.4 किमी सड़क निर्माण के लिए भी डीपीआर तैयार हो रही है। इसकी लागत 2050 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कानपुर रिंग रोड फेज-2 और मथुरा-हाथरस-बदायूं-बरेली फोरलेन (पैकेज-4) के लिए वित्तीय बिड खुल चुकी हैं। एनएच-93 के आगरा-अलीगढ़ के 28 किमी लंबे पैकेज-1 और इसी हाईवे के 36.9 किमी लंबे पैकेज-2 के लिए भी वित्तीय बिड की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिन चार परियोजनाओं की बिड खुल चुकी हैं, उनकी कुल लागत 5324 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed