{"_id":"67aa113e05a021b6b50bbfa5","slug":"up-state-vice-president-of-republican-party-ganesh-prasad-joins-rld-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद रालोद में शामिल, रालोद के राष्ट्रीय सचिव ने दिलाई सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रिपब्लिकन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद रालोद में शामिल, रालोद के राष्ट्रीय सचिव ने दिलाई सदस्यता
Mon, 10 Feb 2025 08:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Feb 2025 08:16 PM IST
सार
आरपीआई के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद अपने समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए। उन्हें रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
रालोद में शामिल हुए आरपीआई उपाध्यक्ष।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद अपने समर्थकों के साथ सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए। रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
अनुपम मिश्रा ने कहा कि काफी लंबे समय से जनसेवा में सक्रिय गणेश प्रसाद के आने से पार्टी को पूर्वांचल में एक बड़े वर्ग से जोड़ने में सहयोग मिलेगा। वहीं गणेश प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी के नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने सदस्यता ली है। वह दलित समाज को ज्यादा से ज्यादा पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने के साथ ही वह बसपा में विभिन्न पदों पर रहे हैं। उनके साथ आरपीआई युवा प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष कुलदीप रामानंद प्रसाद ने भी रालोद की सदस्यता ली। इस अवसर पर कुशीनगर जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राव इक़बाल मुहम्मद, प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, अधिवक्ता शैलेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन