फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: State's electricity consumption record broken, demand reached 31,824 MW on May 24; Maharashtra lags behind

यूपी: प्रदेश में बिजली खपत का टूटा पुराना रिकॉर्ड, 24 मई को 31824 मेगावाट रही मांग; पीछे छूटा महाराष्ट्र

Mon, 25 May 2026 09:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 25 May 2026 09:17 PM IST
सार

Power consumption in UP: यूपी में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली खपत का पुराना रिकॉर्ड टूट गया है। बीती 24 मई को रिकॉर्ड बिजली खपत प्रदेश में हुई। 

विज्ञापन
UP: State's electricity consumption record broken, demand reached 31,824 MW on May 24; Maharashtra lags behind
यूपी में सबसे ज्यादा बिजली की खपत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। 24 मई को अधिकतम मांग 31824 मेगावाट रही। उत्तर प्रदेश पीक डिमांड आपूर्ति में महाराष्ट्र से आगे निकल गया है। प्रदेश में 11 जून 2025 को 31486 मेगावाट की पीक डिमांड सबसे अधिक थी। 24 मई को महाराष्ट्र ने 29463 मेगावाट डिमांड की आपूर्ति की थी। इस वर्ष 24 मई की रात 10:29 बजे 31,824 मेगावाट की रिकॉर्ड पीक डिमांड पूरी की गई। 25 मई की सुबह पांच बजे 29,573 मेगावाट और दोपहर दो बजे 29,616 मेगावाट बिजली दी गई। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव डाॅ. आशीष कुमार गोयल ने बताया कि सभी अधिकारियों को निरंतर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

उपभोक्ताओं को रिकॉर्ड नहीं, राहत चाहिए- वर्मा

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने क हा कि ऊर्जा प्रबंधन आपूर्ति में रिकॉर्ड कायम करने का दावा कर रहा है। प्रबंधन बताए कि रिकॉर्ड आपूर्ति कितने देर तक रही। क्योंकि उपभोक्ताओं को रिकॉर्ड नहीं राहत चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशाना हैं। लोगों की रात की नींद उड़ी हुई है। ग्रामीण इलाके का बुरा हाल है। हर जिले से उपभोक्ताओं की शिकायत मिल रही है। इसके बाद भी ऊर्जा मंत्री लगातार रिकॉर्ड आपूर्ति का दावा कर रहे हैं। प्रदेश में उपभोक्ताओं का पसीना रोकने के लिए बिजली कंपनियों को ब्रेकडाउन अटेंड करने के लिए संविदा कार्मिकों की गैंग बढ़ाने की जरूरत है। 

अभियंताओं को फील्ड में ज्यादा से ज्यादा तैनात करना होगा। ताकि कम से कम कटौती हो सके। प्रदेश में लगभग 3 करोड़ 73 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। कुल विद्युत भार करीब 8 करोड़ 57 लाख किलोवाट तक पहुंच चुका है। ऐसे में यदि पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो तो प्रदेश की वास्तविक मांग 35,000 मेगावाट से भी ऊपर जा सकती है। वर्तमान में पावर कारपोरेशन के पास यदि 35000 मेगावाट से ज्यादा बिजली उपलब्ध हो तो वहां तक रिकॉर्ड बन सकता है। रिकार्ड बनाना आसान है, लेकिन शहरों से लेकर गांवों तक लोगों को अघोषित कटौती, लो-वोल्टेज, ट्रिपिंग और घंटों बिजली बाधित रहने की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में कार्य करने की ज रूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed